लाइव न्यूज़ :

9 साल के बच्चे का 16 साल के लड़के ने किया यौन उत्पीड़न, घटना के बाद से आरोपी फरार

By भाषा | Updated: October 16, 2019 10:37 IST

उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बरेली में बीते दिन दो साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित का चिकित्सीय जांच करवाया गया है। 16 वर्षीय आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुजफ्फरनगर में एक नाबालिग ने नौ वर्षीय बच्चे का उस समय कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया, जब वह घर में अकेला था। पुलिस ने जानकारी दी कि 16 वर्षीय आरोपी फरार है और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक अपराध) और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित को चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया था। 

बरेली में दो साल की बच्ची से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

बरेली में  शहर के थाना सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव में दो साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने कथित तौर पर बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र पांडेय ने मंगलवार को बताया कि गांव के निवासी एक व्यक्ति की दो साल की बेटी सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव में रहने वाला यादराम वहां पहुंचा और बच्ची को चिप्स दिलाने के बहाने साथ ले गया। काफी देर तक बच्ची नहीं दिखी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

इसी बीच किसी ने बताया कि बच्ची को यादराम साहू उर्फ़ बाबा ले गया है। पांडेय के अनुसार, बच्ची के परिजन यादराम के घर पहुंचे तो वहां बच्ची खून से लथपथ पड़ी रो रही थी। उसके परिजन को देख कर यादराम भाग निकला। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा। आरोपी को देर रात गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी पांडेय, क्षेत्राधिकारी सीमा यादव भी मौके पर पहुंच गए। बच्ची के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :यौन उत्पीड़नमुजफ्फरपुरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला