लाइव न्यूज़ :

मुरादाबाद में सामने आया अजब मामला, जीजा की जगह साला करता रहा पुलिस में पांच साल नौकरी, दोनों गिरफ्तार

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 20, 2021 13:23 IST

मुरादाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में कांस्टेबल और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया है। उनपर विभिन्न आरोपों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया । कांस्टेबल ने अपनी जगह अपने साले को नौकरी के लिए भेज दिया था ।

Open in App
ठळक मुद्देमुरादाबाद पुलिस ने धोखा देने वाले जीजा-साला को किया गिरफ्तारमामले में पुलिस विभाग से किसी और के भी शामिल होने की जांच की जा रही है पुलिस ने कहा कि कांस्टेबल पांच साल से शिक्षक के रूप में काम कर रहा था

मुरादाबाद: यूपी के मुरादाबाद में पुलिस ने 2011 बैच के एक कॉन्स्टेबल और उसकी पत्नी के भाई को गिरफ्तार किया है। दरअसल जांच में पाया गया कि विभाग में कॉन्स्टेबल की जगह उसका साला 5 साल से अधिक समय से काम कर रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने पर जांच के दौरान मामला प्रकाश में आया ।

पुलिस को पता चला कि ठाकुरद्वारा थाने के पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) में पिछले 5 साल से तैनात सिपाही अनिल कुमार का साला है। 

मुजफ्फरपुर नगर निवासी अनिल को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था । वहीं पुलिस ने शनिवार को उसके साले सुनील कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया । मुरादाबाद में कॉन्स्टेबल और उसके साले के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया ।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार मुरादाबाद के एसपी विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद दोनों को मुरादाबाद की स्थानीय अदालत में पेश किया गया,जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । अनिल के पास बीएड डिग्री है । वही उसके साले ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की है।

एसपी ने कहा कि हम ' सत्यापित कर रहे हैं कि अनिल पिछले 5 वर्षों के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक के रूप में कार्यरत था । हमें यह भी पता चला है कि वह अपने साले को अपनी जगह पर काम करने के लिए 8 हजार रुपए भी देता था।

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ करने पर कॉन्स्टेबल ने बताया कि उसकी पहली पोस्टिंग बरेली में थी । उसके बाद 2016 में उसे मुरादाबाद स्थानांतरित कर दिया गया था । उसने सुनील को उसके स्थान पर काम करने के लिए अपने ट्रांसफर लेटर के साथ मुरादाबाद भेज दिया। साथ ही उसे पुलिस प्रशिक्षण कि कुछ बेसिक बातें भी बता दी और उसे सलाह दी कि वरिष्ठ अधिकारियों के पास जाने से बचे। 

दिसंबर 2016 में सुनील ने मुरादाबाद पुलिस लाइन में  रिपोर्ट किया और अपने स्थानांतरण पत्र जमा किया। कुछ दिनों बाद उन्हें ठाकुरद्वारा थाने में स्थानांतरित करने से पहले बिलारी में तैनात किया गया था।

मिश्रा ने कहा कि  अनिल ने बताया कि ' उसकी तबीयत ठीक नहीं थी इसीलिए उसने तय किया कि वह अपने स्थान पर अपने साले को मुरादाबाद भेजेगा । फिलहाल इस बात की जांच की जी रही है कि इन दोनों के साथ इस धोखाधड़ी में पुलिस विभाग से कोई भी तो शामिल नहीं था, जिसने यह बात छिपाने में इनकी मदद की हो। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा