लाइव न्यूज़ :

मेरठ की MBA छात्रा को किडनैप कर बुलंदशहर में गैंगरेप, बोरी में बंद बेहोशी में मिली थी लड़की

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 15, 2020 11:21 IST

MBA छात्रा गैंगरेप: मेरठ की MBA छात्रा के साथ चार आरोपियों ने मिलकर रेप किया है। रेप के दौरान पीड़िता को काफी मारा-पीटा गया है। जिसकी वजह से पीड़िता को काफी गंभीर चोटें आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता को फिलहाल गंभीर हालत में मेरठ के मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है। पुलिस ने हापुड़ में गैंगरेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली एमबीए (MBA)की छात्रा का अपहरण कर बुलंदशहर में गैंगरेप किया गया है। पीड़िता मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई कर रही है। मेरठ से गढ़ मुक्तेश्वर जाते समय छात्रा को लिफ्ट देने के नाम पर किडनैप कर वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता का रेप चार लोगों ने मिलकर किया है। पीड़िता को फिलहाल गंभीर हालत में मेरठ के मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया है। पुलिस को पीड़िता बेहोशी की हालत में बरामद हुई थी। पीड़िता जब पुलिस को मिली थी तो वह बोरी में बंद थी। पुलिस ने हापुड़ में गैंगरेप का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आईजी मेरठ प्रवीण कुमार के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। 

गैंगरेप के दौरान जमकर पीड़िता की जमकर की गई पिटाई 

न्यूज 18 में छपी खबर के मुताबिक 13 फरवरी को पीड़िता मेरठ से बस से अपने घर गढ़ मुक्तेश्वर आ रही थी। रास्ते में बस खराब हो गई। जिसके बाद पीड़िता को लिफ्ट देने के बहाने कुछ लड़कों ने उसे अगवा कर लिया। 

पीड़िता के साथ रेप की घटना को अंजाम देने के लिए छात्रा को बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में ले जाया गया और उसके साथ गैंगरेप किया गया। गैंगरेप के दौरान पीड़िता के साथ हैवानों जैसा बर्ताव किया गया है। पीड़िता की गैंगरेप के वक्त काफी पिटाई की गई है। उसके शरीर पर काफी चोट के निशान हैं। 

13 फरवरी की शाम जब छात्रा घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान पीड़िता स्याना थाना क्षेत्र में एक गांव के पास बेहोशी की हालत में बोरी में बंद मिली थी। 

टॅग्स :मेरठबुलंदशहरउत्तर प्रदेशरेपगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा