लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर दोस्ती, संत प्रेमानंद से मुलाकात करवाने के बहाने वृन्दावन बुलाया और आधी रात को आगरा से मथुरा पहुंची युवती, बाइक पर बैठाकर ले गया होटल और 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2025 19:50 IST

सुंदरम ने उसके भाई को यह कहते हुए कि कार आगे नहीं जा पाएगी, पार्किंग में ही रोक दिया और खुद मोटरसाइकिल पर दर्शन कराने की बात कहकर उसे ले गया।

Open in App
ठळक मुद्देत माह 12 सितम्बर को उसने पुन: मैसेज भेजा कि एकांतिक मुलाकात की व्यवस्था हो गई है।सुबह साढ़े चार बजे उससे मिलेंगे। इस पर वह युवती अपने भाई के साथ आधी रात में वृन्दावन पहुंच गयी।राधाकृष्ण धाम नाम के होटल पर ले गया और थोड़ा विश्राम करने की बात कहकर कॉफी लाकर दी।

मथुराः मथुरा में संत प्रेमानंद से मुलाकात करवाने के बहाने वृन्दावन बुलाकर एक युवती से दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि यह घटना 12 सितम्बर की रात की है। उन्होंने बताया कि बृंदावन के हैजा अस्पताल के निकट राधा निवास में रहने वाले युवक सुंदरम सोशल मीडिया के माध्यम से आगरा में रहने वाली एक युवती का मित्र बन गया था। उन्होंने कहा कि वह युवती वृन्दावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद की अनुयायी थी और उसके निवेदन पर सुंदरम ने एक दिन (10 अगस्त को) उसे मैसेज किया कि वह उसकी संत से मुलाकात करा सकता है, इस पर युवती राजी हो गयी। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद गत माह 12 सितम्बर को उसने पुन: मैसेज भेजा कि एकांतिक मुलाकात की व्यवस्था हो गई है।

संत प्रेमानंद सुबह साढ़े चार बजे उससे मिलेंगे। इस पर वह युवती अपने भाई के साथ आधी रात में वृन्दावन पहुंच गयी। उन्होंने बताया कि सुंदरम ने उसके भाई को यह कहते हुए कि कार आगे नहीं जा पाएगी, पार्किंग में ही रोक दिया और खुद मोटरसाइकिल पर दर्शन कराने की बात कहकर उसे ले गया।

उन्होंने बताया कि वह उसे सीधे संत के आश्रम न ले जाकर राधाकृष्ण धाम नाम के होटल पर ले गया और थोड़ा विश्राम करने की बात कहकर कॉफी लाकर दी। जिसे पीते ही युवती बेहोश हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो—वीडियो बना ली।

बाद में उसने उन फोटो—वीडियो को वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। सूत्रों ने बताया कि तंग आकर पीड़िता ने तीन दिन पूर्व थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) व 351(3) में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से उसकी खोज कर शनिवार दोपहर को देवरहा बाबा घाट रोड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और वहां से जेल भेज दिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?