लाइव न्यूज़ :

परिवार के प्यार की परीक्षा लेने चले थे जनाब, पुलिस ने परेशान करने के आरोप में किया ऐसा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 29, 2021 18:41 IST

एक शख्स ने अपने परिवार के प्यार की परीक्षा के लिए कुछ ऐसा किया कि जनाब पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गए।

Open in App
ठळक मुद्देपरिवार के प्यार की परीक्षा लेने के लिए रची थी अपहरण की साजिशइश्तियाक के भाई ने अपहरण की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थीपुलिस ने शांति भंग की धारा 151 में किया चालान

कई बार लोगों को यह गलतफहमी हो जाती है कि उनका परिवार उन्हें प्यार नहीं करता है। ऐसे लोगों के लिए जीवन भी किसी तकलीफ से कम नहीं होता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश में सामने आया है। जहां एक शख्स ने अपने परिवार के प्यार की परीक्षा के लिए कुछ ऐसा किया कि जनाब पुलिस की गिरफ्त में पहुंच गए।

यह मामला मिर्जापुर के कटरा कोतवाली थाना इलाके का है। स्थानीय युवक इश्तियाक ने अपने अपहरण की फर्जी कहानी रची और घर से गायब हो गया। जिसके बाद घबराए परिजनों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी। मामला अपहरण का था। इसलिए पुलिस ने भी काफी सक्रियता दिखाई और युवक को जल्द ही बरामद कर लिया। 

अपहरण की फर्जी कहानी रची

पुलिस ने युवक को जब अपहरण के बारे में पूछा तो उसने बताया कि अपहरण की कहानी फर्जी थी और उसने ही यह कहानी रची थी। पुलिस के मुताबिक, इमामबाड़ा में रहने वाले असलम ने तीन दिन पहले अपने भाई इश्तियाक के अपहरण होने की आशंका जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

देखना चाहता था कि परिवार कितना प्रेम करता है

इसके बाद हरकत में आए पुलिस प्रशासन ने प्रयागराज के सोराव इलाके से इश्तियाक को ढूंढ निकाला। इश्तियाक ने कहा कि वह देखना चाहता था कि परिवार उससे कितना प्रेम करता है। इसी के चलते वह घर से चला गया था और खुद फोन करके एक व्यक्ति द्वारा पकड़े जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने इश्तियाक का गलत सूचना देकर परेशान करने के आरोप में शांति भंग की धारा 151 के तहत चालान किया है।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशमिर्जापुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?