लाइव न्यूज़ :

प्रेम विवाह कर आई भाभी का देवर पर आया दिल, साथ रहने के लिए घर से भागे, फिर जहर खाकर कर ली खुदखुशी

By अंजली चौहान | Updated: June 20, 2024 15:28 IST

UP Crime: उत्तर प्रदेश में देवर भाभी ने जहर खाकर दी जान

Open in App

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में प्रेम और संबंधों का ऐसी गुत्थी सामने आई जिसका अंत बेहद दर्दनाक है। नजीबाबाद के जोगीरम्पुरी गांव में रहने वाले देवर-भाभी ने जहर खाकर अपनी जान दे दी जिससे इलाके में सनसनी मच गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी कि दो लोग बेहोशी की हालत में नजीबाबाद के गढ़मलपुर रेलवे क्रॉसिंग फ्लाईओवर के नीचे मिले है। पुलिस फौरन उन्हें जिला अस्पताल लेकर गई जहां उनकी हालत बेहद गंभीर थी और फिर उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शवों की पहचान से जुड़ी पड़ताल शुरू की तो आत्महत्या की काली गुत्थी खुलती चली गई और जो कुछ भी सामने आया वह हैरान करने वाला था।

दरअसल, 25 वर्षीय राखी नाम की महिला जो 23 वर्षीय डेविड के साथ जहर खाकर अपनी जान दे चुकी है। दोनों देवर-भाभी है और एक घर में रहते थे। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच देवर-भाभी का रिश्ता धीरे-धीरे प्यार के रिश्ते में बदल गया और दोनों का प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। परिवार से रिश्ते की मंजूरी न मिलने पर दोनों डेढ़ महीने पहले फरार हो गए थे और एक नई जिंदगी शुरू करने गए थे। हालांकि, दोनों ने अपने जीवन का अंत करने का सोच लिया और जहर खाकर जान दे दी।

सर्किल ऑफिसर देशदीपक सिंह ने बताया कि डेविड और राखी (उसके चचेरे भाई की पत्नी) बुधवार को एक पुल के नीचे बेहोशी की हालत में मिले। सिंह ने कहा, "दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि उन्होंने जहर खाया है।"

सात साल पहले राखी ने किया था प्रेम विवाह

जानकारी के अनुसार, देवर के प्रेम में पड़ी भाभी ने सात साल पहले अनिल नाम के शख्स से प्रेम विवाह किया था। उस दौरान शादी करने के लिए दोनों नदी में कूद गए थे जिसके बाद परिवार उनकी शादी के लिए मान गया। पति के साथ रहते हुए घर में देवर डेविड के होने के बाद राखी के संबंध उसके साथ हो गए। ऐसे में दोनों घर से भाग गए।

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने