लाइव न्यूज़ :

फोन से इतना प्यार कि पति की जान की दुश्मन बनी पत्नी, लगाया बिजली का करंट, बचाने आए बेटे को भी नहीं बख्शा

By अंजली चौहान | Updated: May 31, 2024 10:02 IST

मैनपुरी: 33 वर्षीय महिला ने पहले अपने पति को बेहोश किया और उसे बिस्तर से बांध दिया। वह उसे पीटने लगी और बिजली का झटका देने लगी।

Open in App

मैनपुरी: आज के समय में बच्चे हो या बूढ़े हर किसी के लिए मोबाइल फोन बहुत जरूरी हो गया है। हमारी छोटी-बड़ी हर जरूरत में फोन काम आता है लेकिन क्या किसी की जान से ज्यादा जरूरी फोन हो सकता है? नहीं ना; मगर एक महिला ने ऐसा कारनामा किया है कि लगता है कि उसके लिए फोन जान से भी ज्यादा प्यार है। जी हां, बिल्कुल सही पढ़ा आपने, दरअसल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना ने इलाके में तहलका मचा दिया है क्योंकि महिला ने महज एक फोन के लिए अपने पति को करंट के झटके दिए, उसे पीट-पीट कर अधमरा कर दिया।

पुलिस ने वारदात का संज्ञान लेते हुए बताया कि 33 वर्षीय महिला ने पहले पति को बेहोश किया और उसे बिस्तर से बांध दिया। उसने उसे पीटा और बिजली के झटके दिए। जब ​​उनके 14 वर्षीय बेटे ने अपने पिता को बचाने की कोशिश की, तो उसे भी पीटा गया। अधिकारियों ने कहा कि पति प्रदीप सिंह का सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। अब सवाल यह उठता है कि महिला ने ऐसा क्यों किया, आखिर पति से ऐसी भी क्या नाराजगी थी? तो इसका जबाव हम आपको देते हैं।

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि पति ने आरोपी पत्नी का फोन छीन लिया जिससे वह इतना गुस्सा हो गई कि उसने पति पर हमला कर दिया। पीड़ित पति का कहना है, "मेरी पत्नी हर दिन अपने मोबाइल फोन पर किसी से बात करती थी। मैंने इस पर आपत्ति जताई और उसके परिवार को बताया। उनके कहने पर मैंने उसका मोबाइल फोन ले लिया। इससे वह नाराज हो गई और उसने मुझे और मेरे बेटे को जान से मारने की धमकी दी।"

प्रदीप सिंह ने बताया कि उसने बार-बार मुझे क्रिकेट बैट से मारा, जिससे मेरे सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उसने मुझे बिजली के झटके भी दिए। जब ​​मेरे बेटे ने बीच-बचाव करके मुझे बचाने की कोशिश की, तो उसने उस पर भी हमला किया।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित की 2007 में औरैया के दीवान सिंह की बेटी बेबी यादव से हुई थी। किशनी थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर अनिल कुमार ने कहा, "आरोपी महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 328 (अपराध करने के इरादे से जहर आदि से चोट पहुंचाना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है, जो अब फरार है।"

टॅग्स :यूपी क्राइमफोनमैनपुरीउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारमहिला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला