लाइव न्यूज़ :

लखनऊ की वक्फ संपत्ति को माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी को अवैध रूप से बेचा, उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड ने निरीक्षक को निलंबित किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2023 18:41 IST

बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने बताया कि लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र स्थित वक़्फ़ दरोग़ा मीर वाजिद अली की एक जमीन 25 अप्रैल 2013 को माफिया-नेता मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी को अवैध रूप से बेची गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्तार अंसारी की पत्नी तथा संबंधित अन्य लोगों को नोटिस भेजेगा।वक्फ़ निरीक्षक मुंतज़िर महदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।दोनों पक्षों को अपनी बात रखने के लिए 15 दिन का वक्त दिया जाएगा।

लखनऊः उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड ने लखनऊ की एक वक्फ संपत्ति को माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी को अवैध रूप से बेचने के मामले में मंगलवार को एक वक़्फ़ निरीक्षक को निलंबित कर दिया। बोर्ड इस मामले में मुख्तार अंसारी की पत्नी तथा संबंधित अन्य लोगों को नोटिस भेजेगा।

बोर्ड के अध्यक्ष अली जैदी ने बताया कि लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र स्थित वक़्फ़ दरोग़ा मीर वाजिद अली की एक जमीन 25 अप्रैल 2013 को माफिया-नेता मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी को अवैध रूप से बेची गई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए वक्फ़ निरीक्षक मुंतज़िर महदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मुख्तार की पत्नी अफशां अंसारी और संबंधित जमीन के बेचने वाले नजमुल हसन तथा संबंधित अन्य लोगों को बुधवार को नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस नोटिस में उनसे पूछा जाएगा कि आखिर बेचने वाले ने किस अधिकार से उस जमीन को बेचा और खरीदार ने बिना जांचे-परखे उसे कैसे खरीद लिया।

जैदी ने बताया कि दोनों पक्षों को अपनी बात रखने के लिए 15 दिन का वक्त दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उसके बाद वक्फ अधिनियम की धारा 52 के तहत कार्यवाही करके जिला प्रशासन से गुजारिश की जाएगी कि वह उस जमीन पर वक्फ बोर्ड को कब्जा दिलाए। गौरतलब है कि मुख्तार अंसारी विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल में बंद है।

वहीं, उसकी पत्नी अफशां अंसारी फरार है। जैदी ने बताया कि वक़्फ़ दरोग़ा मीर वाजिद अली में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में मुतवल्ली अब्बास अमीर को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि वक़्फ दरोग़ा मीर वाजिद अली की ही थाना हसनगंज स्थित अनूप गोयल और नंदकिशोर वर्मा नामक व्यक्तियों की एक निजी संपत्ति को जालसाज़ी से वक़्फ़ अभिलेखों में दर्ज कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि मामला सामने आने पर उन्हें बोर्ड के रिकॉर्ड से हटा दिया गया है, साथ ही इस कार्यवाही के बारे में लखनऊ के जिलाधिकारी को भी सूचित कर दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशलखनऊउत्तर प्रदेश समाचारमुख्तार अंसारीMukhtar Ansari
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?