लाइव न्यूज़ :

ट्रेलर ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत, नाले में गिरी बेकाबू कार, 4 मरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2022 21:11 IST

थारा पुलिस थाने के उपनिरीक्षक महेश देसाई ने बताया कि संतालपुर-पालनपुर राजमार्ग पर रनकपुर गांव के निकट रविवार रात लगभग 11 बजे यह हादसा तब हुआ जब ये चारों लोग थारा से अपने गांव उन जा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देकार ने ट्रेलर ट्रक को पीछे से टक्कर मारी। कार में सवार सभी चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।सैरपुर थाना क्षेत्र के नहरपुर गांव में एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी।

पालनपुरः पालनपुर, 25 दिसंबर (भाषा) गुजरात के बनासकांठा में राज्य राजमार्ग पर ट्रेलर ट्रक और एक कार की टक्कर होने से चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। थारा पुलिस थाने के उपनिरीक्षक महेश देसाई ने बताया कि संतालपुर-पालनपुर राजमार्ग पर रनकपुर गांव के निकट रविवार रात लगभग 11 बजे यह हादसा तब हुआ जब ये चारों लोग थारा से अपने गांव उन जा रहे थे।

 

उन्होंने बताया कि उनके अनुसार कार ने ट्रेलर ट्रक को पीछे से टक्कर मारी। देसाई ने बताया कि कार में सवार सभी चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और उनकी पहचान रामचंद्र वाघेला, योगेंद्र वाघेला, शिवराजसिंह वाघेला और भाविक शाह के रूप में हुई है।

नाले में गिरी बेकाबू कार, चार लोगों की मौत

राजधानी लखनऊ के सैरपुर क्षेत्र में रविवार को एक कार के अनियंत्रित होकर एक नाले में जा गिरने से उस पर सवार चार लोगों की मौत हो गयी। अपर पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) अभिजीत आर. शंकर ने बताया कि सैरपुर थाना क्षेत्र के नहरपुर गांव में एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस हादसे में निखिल शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव, संदीप और राकेश यादव नामक व्यक्तियों की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि हादसे में घायल सत्यम पाण्डेय नामक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बतायी जाती है। शंकर ने बताया कि कार सवार सभी लोग लखनऊ के थे और कहीं घूमने जा रहे थे। प्रथम दृष्ट्या यह घटना कार के तेज रफ्तार में होने की वजह से घटी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

मेरठ : घर में संदिग्ध अवस्था में मिला दो भाइयों का शव 

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गंगानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह दो भाइयों का शव संदिग्ध अवस्था में उनके घर से बरामद किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि गंगा नगर थाना क्षेत्र के अम्हेड़ा गांव निवासी मीरपाल (44) और उसका छोटा भाई विकास (26) अपने घर में मृत पाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों के शव पर जख्म का कोई निशान नहीं है। एसएसपी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि मीरपाल की पत्नी कई साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी और छोटे भाई विकास की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी।

सजवाण के मुताबिक, विकास की पत्नी भी पिछले चार महीने से उसे छोड़ कर अलग रह रही है और दोंनो ही भाइयों का अपनी पत्नियों से विवाद चल रहा है। एसएसपी के अनुसार, अभी मौत का कारण पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल पाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?