लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, पूर्व पार्षद और उसके बेटे पर हत्या का आरोप

By भाषा | Updated: May 2, 2020 20:11 IST

इस बीच आज सुबह अंजलि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अरविंद ने आशीष और उसके पिता पूर्व पार्षद राजू समेत कई के खिलाफ हत्या की तहरीर थाने में दी है। वहीं, पुलिस फिलहाल इसे खुदकुशी का मामला मान रही है।

Open in App

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में 27 वर्षीय एक महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया। वहीं, मृतका के परिजनों ने पूर्व पार्षद और उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका अंजलि के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, पुलिस प्रारंभिक जांच के आधार पर मौत की वजह खुदकुशी मान रही है। महिला के भाई टीपी नगर थाना क्षेत्र के गोलाबढ़ निवासी अरविंद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बहन की शादी गढ़ रोड कमालपुर गांव निवासी मोती लाल से करीब चार साल पहले हुई थी। उसका बहनोई मोती लाल पुलिस विभाग में है और इस समय वह शामली जिले में तैनात है।

अरविंद ने बताया कि मोती लाल का एक दोस्त आशीष अंजिल को बहला-फुसलाकर घर से ले गया था और वह उसके साथ रह रही थी। मेरठ के रोहटा रोड का निवासी आशीष भी पुलिस में है। उन्होंने बताया कि मोती लाल के परिवार और अंजलि के बीच मुकदमा चल रहा है।

इस बीच आज सुबह अंजलि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अरविंद ने आशीष और उसके पिता पूर्व पार्षद राजू समेत कई के खिलाफ हत्या की तहरीर थाने में दी है। वहीं, पुलिस फिलहाल इसे खुदकुशी का मामला मान रही है।

थाना कंकरखेड़ा प्रभारी बिजेन्द्र पाल राणा ने कहा कि प्राथमिक जांच के अनुसार महिला ने खुदकुशी की है। हत्या के आरोप पर उनका कहना है कि अभी तक घटना को लेकर ऐसे कोई प्रमाण नहीं मिले हैं,जिससे यह साबित हो कि महिला की हत्या की गई है। राणा ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?