लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: बांदा में कोरोना वायरस के डर से 35 वर्षीय शख्स ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: April 6, 2020 14:05 IST

मृतक के रिश्तेदार महेश ने सोमवार को बताया, "जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित होने पर गांव के कुछ लोगों ने राजेंद्र के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका जताई थी जिसके बाद वह मकान की दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में अकेले रहने लगा था।

Open in App
ठळक मुद्देजिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर सन्तोष कुमार ने कहा कि युवक ने किसी भी सरकारी अस्पताल में अपना इलाज नहीं कराया।जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर सन्तोष कुमार ने कहा कि मृतक गांव वालों की राय से जुकाम, खांसी और बुखार की दवाइयां खाता रहा।

बांदा (उप्र): बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में मिस्त्री का काम करने वाले युवक ने कथित रूप से कोरोना वायरस के संक्रमण के डर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि मूलरूप से हमीरपुर जिले के चिल्ली गांव के रहने वाले राजेंद्र (35) ने शनिवार देर शाम जमालपुर गांव स्थित अपने ससुराल में पंखे के हुक से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

रविवार को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद उसका शव उसके ससुराल वालों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि राजेंद्र दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था और वह बंद घोषित होने से पहले अपने साले की शादी में यहां आया था। वह कुछ दिनों से जुकाम, खासी और मामूली बुखार से पीड़ित था।

मृतक के रिश्तेदार महेश ने सोमवार को बताया, "जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित होने पर गांव के कुछ लोगों ने राजेंद्र के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की आशंका जताई थी जिसके बाद वह मकान की दूसरी मंजिल पर बने एक कमरे में अकेले रहने लगा था और घर-परिवार के लोग भी उससे दूरी बनाने लगे थे।

उसने संभवत: कोरोना वायरस संक्रमण के भय से आत्महत्या कर ली।’’ हालांकि, जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉक्टर सन्तोष कुमार ने कहा कि युवक ने किसी भी सरकारी अस्पताल में अपना इलाज नहीं कराया और वह गांव वालों की राय से जुकाम, खांसी और बुखार की दवाइयां खाता रहा।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि ससुराल के लोगों से विवाद की वजह से उसने आत्महत्या की हो। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेशबांदा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला