लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: लड़की का मोबाइल छीन कर घर वालों ने फेंका, नाराज प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दे दी अपनी जान

By भाषा | Updated: May 2, 2020 15:28 IST

चौरी थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया की संदीप राजभर (22) और उसी गाँव की काजल राजभर (21) एक दूसरे से प्रेम करते थे, जिसका दोनों के घर वाले विरोध करते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामला दर्ज कर लिया शुक्रवार दोपहर घर से निकल गए और दोनों ने एक मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली।

भदोही: जिले के चौरी थाना इलाके के कंधिया रेलवे क्रॉसिंग पर एक प्रेमी युगल ने मालगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक प्रेमी युगल जौनपुर जिले के हीरा पट्टी गाँव का है। चौरी थाना प्रभारी सूर्यभान ने बताया की संदीप राजभर (22) और उसी गाँव की काजल राजभर (21) एक दूसरे से प्रेम करते थे, जिसका दोनों के घर वाले विरोध करते थे।

शुक्रवार को दोनों मोबाइल पर बात कर रहे थे तभी लड़की के घर वालों ने उसका फोन छीन कर फेंक दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रेमी युगल शुक्रवार दोपहर घर से निकल गए और दोनों ने एक मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया दोनों के पास से तीन मोबाइल मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामला दर्ज कर लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो व्यक्तियों ने की आत्महत्या

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों ने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि फुगना गांव निवासी फरहत अली (45) ने अपने घर में खुद को पिस्तौल से गोली मार ली। उन्होंने कहा कि एक अन्य घटना में डूंगर गांव निवासी सुधीर कुमार ने आत्महत्या कर ली।

इसी बीच खतौली क्षेत्र में एक गांव में एक युवक ने सेनिटाइजर पी लिया जिसके बाद गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अधिकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान संभवत: शराब न मिलने के कारण युवक ने सेनिटाइजर पी लिया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?