लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: पति ने बेटा नहीं होने का ताना दिया, तो महिला अपनी 3 बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदी

By भाषा | Updated: May 5, 2020 21:46 IST

आरोप है कि महिला का पति अजय कोई भी बेटा ना होने का दोष देकर उससे अक्सर झगड़ा करता था। इसी से तंग आकर वह अपनी बेटियों को साथ लेकर चलती ट्रेन के आगे कूद गई।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले में अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने महिला और उसकी तीन बेटियों के क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए।

गोरखपुरगोरखपुर जिले में उनौला रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर एक महिला और उसकी तीन बेटियों के क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे उनौला रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर एक महिला और उसकी तीन बेटियों के क्षत-विक्षत शव बरामद किए गए।

उनकी शिनाख्त पिपराईच थाना क्षेत्र के उनौला अव्वौल गांव की निवासी पूजा (35) तथा उसके बच्चों सारिका (9) सिमरन (7) और सौम्या (5) के रूप में की गई है। पूजा अपनी बच्चियों के साथ सोमवार शाम कहीं जाने की बात कहकर घर से निकली थी।

आरोप है कि महिला का पति अजय कोई भी बेटा ना होने का दोष देकर उससे अक्सर झगड़ा करता था। इसी से तंग आकर वह अपनी बेटियों को साथ लेकर चलती ट्रेन के आगे कूद गई। इस मामले में अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार करीब दस साल पहले उनौला अव्‍वौल निवासी अजय निषाद ने गांव की लड़की पूजा से प्रेम विवाह किया था। शुरू में संबंध ठीक रहा और तीन बेटियां पैदा हुईं। पति शराब भी पीता था। दोनों में संबंध धीरे-धीरे बिगड़ गए।

पति व मायके के लोगों को घटना की जानकारी आज सुबह हुई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि रात में डाग स्क्वायड बुलाया गया था। प्रथम दृष्‍टया मामला आत्‍महत्‍या का लग रहा है। बेटियों के नाम हैं सारिका, सिमरन व सौम्या। 

बेटा नहीं होने की वजह से दोनों में संबंध धीरे-धीरे बिगड़ गए। पति शराब भी पीता था। चर्चा यह भी है कि पति पत्नी के चाल चलन को लेकर शक कर रहा था। वह गांव में मजदूरी करता करता है। पति व लड़की पक्ष को घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई।

इंस्पेक्टर प्रमोद त्रिपाठी ने बताया कि रात में डाग स्क्वॉड को बुलाया गया था। मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और साफ हो जाएगी।

टॅग्स :गोरखपुरउत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO