लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: अमेठी में प्रवासी मजदूरों से भरी बस और बाइक में टक्कर, दो की मौत

By भाषा | Updated: May 9, 2020 16:34 IST

प्रवासी श्रमिको को लेकर सुलतानपुर,जौनपुर आजमगढ़ की ओर जा रही रोडबेज की बस से मुंशीगंज चौराहे पर आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गयी।

Open in App

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के मुंशीगंज चौराहे पर शनिवार को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस और बाइक की जोर दार टक्कर में बाइक सवार दोनों लोगो की मौत हो गयी।

अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम ने बताया कि मुंशीगंज थाना क्षेत्र के गांव मडेरिका निवासी शंकर गुप्ता (उम्र 25 वर्ष), गांव कनक सिंह पुर निवासी रंजीत गुप्ता (उम्र 26 वर्ष) बाइक से धम्मौर (सुलतानपुर) की ओर से आ रहे थे तभी गौरीगंज की ओर से प्रवासी श्रमिको को लेकर सुलतानपुर,जौनपुर आजमगढ़ की ओर जा रही रोडबेज की बस से मुंशीगंज चौराहे पर आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गयी।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने दोनो शवों को कब्जे मे लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बस को पुलिस ने कब्जे मे ले लिया है अन्य बसों से श्रमिको को भेजा जा रहा है। 

इससे पहले मध्य प्रदेश के सागर जिले में सागर-छतरपुर मार्ग पर छपरी गांव के निकट बृहस्पतिवार की सुबह दो ट्रकों की आमने सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी और 24 अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि मिनी ट्रक महाराष्ट्र के भिवंडी से प्रवासियों को लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था जबकि दूसरा ट्रक माल भरकर उत्तर प्रदेश से आ रहा था।

उन्होंने बताया कि मिनी ट्रक में सवार प्रवासी उत्तर प्रदेश के फैजाबाद और अम्बेडकर नगर के आसपास के रहने वाले हैं। जिले के बंडा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक कमल सिंह ने बताया कि टक्कर की यह घटना बृस्पतिवार की सुबह हुयी, जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये।

घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक एक मृतक की पहचान महाराष्ट्र निवासी शिवमूर्ति स्वरुप (59) के तौर पर हुई है जबकि दो अन्य की शिनाख्त नहीं हो सकी है । जिला अस्पताल के सिविल सर्जन वी एस तोमर ने बताया कि 24 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है और इनमें से दो की हालत गंभीर है।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद