लाइव न्यूज़ :

UP- Karnataka Road Accident: यूपी और कर्नाटक में सड़क हादसा?, 25 की मौत और 40 लोग घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2024 21:02 IST

UP- Karnataka Road Accident: पुलिस ने मृतकों की पहचान मुन्नी (65), मंजूर अहमद (60), बहिउद्दीन (55), शरीफ अहमद (60), शाह आलम (35) और रकीम (11) के रूप में की है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड के खटीमा से कुछ लोग यहां एक शादी में शामिल होने आए थे।घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे रायपुरा थाना क्षेत्र में हुई।छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि पांच का इलाज हो रहा है।

UP- Karnataka Road Accident: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, चित्रकूट और कन्नौज जिलों में शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में 20 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पीलीभीत में मध्यरात्रि में एक कार पेड़ से टकराकर खाई में गिर गई, जबकि चित्रकूट में सुबह एक एसयूवी की एक ट्रक से आमने सामने की टक्कर हो गई। वहीं, कन्नौज में एक निजी बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पानी के टैंकर से टकरा गई। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार पांडे ने बताया, ‘‘उत्तराखंड के खटीमा से कुछ लोग यहां एक शादी में शामिल होने आए थे।

वे मारुति अर्टिगा कार से वापस जा रहे थे। कार में कुल 11 लोग सवार थे। कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वह सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।’’ उन्होंने कहा, "चिकित्सकों ने हमें बताया कि तीन लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जबकि तीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया - कुल छह लोगों की मौत हो गई।"

पांडे ने कहा कि पीड़ित उत्तराखंड के खटीमा जिले के जमौर गांव के निवासी थे। पुलिस ने मृतकों की पहचान मुन्नी (65), मंजूर अहमद (60), बहिउद्दीन (55), शरीफ अहमद (60), शाह आलम (35) और रकीम (11) के रूप में की है। इसी तरह, चित्रकूट में महिंद्रा बोलेरो कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

चित्रकूट में पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया, ‘‘घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे रायपुरा थाना क्षेत्र में हुई। बोलेरो प्रयागराज से आ रही थी, जबकि ट्रक रायपुरा से प्रयागराज जा रहा था और अचानक दोनों में टक्कर हो गई।’’ पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘बोलेरो में 11 लोग सवार थे, जिनमें से छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बाकी पांच का स्थानीय स्तर पर इलाज हो रहा है।

उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।’’ सिंह ने बताया कि हादसे के शिकार यह लोग मध्यप्रदेश के छतरपुर में एक ही परिवार के थे जो प्रयागराज में अस्थि विसर्जन करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान नन्हे (65), हरिराम (45), मोहन (45), रामू (44), मंगना (65) और रामस्वरूप यादव (उम्र अज्ञात) के रूप में हुई है।

इस बीच, लखनऊ से दिल्ली जा रही एक बस शुक्रवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पौधों की सिंचाई करने वाले पानी के एक टैंकर से टकराने के बाद पलट गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया, "दुर्घटना अपराह्न करीब दो बजे सकरावा इलाके में हुई, जब बस एक्सप्रेसवे पर पानी के टैंकर से टकरा गई। इस दुर्घटना में आठ यात्रियों की मौत हो गई, और 19 घायलों का सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान धर्मेंद्र वाष्णेय (53), उनकी पत्नी बॉबी (45), गिरीश यादव (52), राहुल (26), पूरन (40), ऋषि यादव (24), अकाल जोत सिंह (24) और प्रेम सिंह (37) के रूप में की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राहत प्रयासों में तेजी लाने के भी निर्देश दिये।

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

एक कार और एक अन्य वाहन के बीच शुक्रवार को हुई टक्कर में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना तालीकोट पुलिस थाने के अंतर्गत शाम चार बजे के आसपास हुई। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद दाल बोने वाले वाहन का चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कार में सवार सभी पांचों मृतक विजयपुरा के अलियाबाद गांव के निवासी थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए बागेवाड़ी सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, "हमने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक को पकड़ने के लिए सक्रियता से काम कर रहे हैं।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceकर्नाटकसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला