लाइव न्यूज़ :

छेड़खानी की शिकायत, तो आरोपियों ने ऐसे उतारा 17 वर्षीय लड़की को मौत के घाट

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 10, 2018 00:34 IST

वंदना की बड़ी बहन ने शनिवार को मांग की कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा, 'आरोपियों को पकड़कर जेल भेजने से मेरी बहन वापस नहीं आ जाएगी।

Open in App

कानपुर, 10 जून: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक 17 वर्षीय लड़की की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। लड़की का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने छेड़खानी करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। घटना शुक्रवार 8 जून की है। आरोप है कि छेड़छाड़ करने वाले युवकों  ने ही लड़की को सोते वक्त गोली मार दी। 

पुलिस के मुताबिक, मृतका लड़की का नाम वंदना रायकवार है। वंदना के पिता नाम राजू रायकवार है। वंदना महोबा जिले की निवासी थीं। वंदना के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी कटरा के नोनिया मोहल बस्ती में रहकर नर्सिंग परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। वंदना ने पुलिस को पहले ही इस बात की शिकायत की थी कि चार लड़के मिलकर उसको छेड़ते हैं और परेशान करते हैं। परिजनों का आरोप है कि वही चार लड़कों ने मिलकर वंदना को मारा है। 

गोरखपुर जेल से 2 महीने सजा काट बाहर निकली विदेशी मॉडल, जानें क्यों किया था यूपी पुलिस ने गिरफ्तार

फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते ही तीन लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं वंदना की बड़ी बहन की मांग है कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। वंदना की बहन ने कहा, आरोपियों को जेल भेजने से मेरी बहन वापस नहीं मिल जाएगी। 

वंदना की बहन ने पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, जब मेरी बहन ने पहले ही चार दिन पहले ही आरोपियों के खिलाफ  छेड़खानी, गाली-गलौज और फब्तियां कसने को लेकर शिकायत दर्ज करवाया था तो अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई थी?। उनको बस थाने में बुलाकर एक बार पूछा गया था, पुलिस ने इस पर कोई कड़ा एक्शन क्यों नहीं लिया। 

वंदना की बड़ी बहन ने शनिवार को मांग की कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा, 'आरोपियों को पकड़कर जेल भेजने से मेरी बहन वापस नहीं आ जाएगी। हमें न्याय चाहिए। मेरी बहन ने छेड़खानी, गाली-गलौज और फब्तियां कसे जाने की शिकायत पुलिस के पास की थी लेकिन चारों आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। उनसे सिर्फ एकबार कोतवाली में पूछताछ हुई, जिसके बाद वे और गुस्से में आकर घूमते थे और जान से मारने को कहते थे।'

वहीं पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग से टीम बनाई गई है। तीनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ जारी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला