लाइव न्यूज़ :

वीडियो: छोटे बच्चे से क्लास में मालिश करवा रही महिला टीचर, वीडियो वायरल होने पर शिक्षक हुई न‍िलंब‍ित

By आजाद खान | Updated: July 28, 2022 16:42 IST

वायरल वीडियो पर बोलते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो और शुरूआती जांच के आधार पर आरोपी टीचर को सस्पेन्ड कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरदोई में पढ़ाने के बजाय बच्‍चों से माल‍िश करवाने वाली शिक्षिका का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो और शुरूआती जांच के आधार पर महिला टीचर को सस्पेन्ड कर दिया गया है। टीचर पर पहले भी बच्चों के साथ गलत व्यवहार का आरोप लग चुका है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हरदोई के बावन विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय में एक महिला टीचर द्वारा बच्चे से मालिश करवाने का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा है था कि कैसे टीचर चेयर पर आराम से बैठी हुई है और उनके पास में एक बच्चा खड़ा उनकी हाथ का मालिश कर रहा था। 

आपको बता दें कि टीचर पर पहले भी बच्चों से खराब व्यवहार करने के आरोप लग चुके हैं। इस वीडियो को स्कूल के ही किसी स्टॉफ या टीचर ने बनाया था जो बुधवार से जमकर वायरल हो रहा है। 

क्या दिखा है वीडियो में 

वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि एक महिला टीचर अपने चेयर पर बैठी हुई है। उनके पास एक छोटा बच्चा भी खड़ा है। वीडियो में महिला टीचर पानी पी रही है और वह बच्चा उनकी हाथ का मालिश कर रहा है। कुछ सिकेन्ड के इस वीडियो को बड़ी ही सावधानी से बनाया गया है ताकि आरोपी टीचर को वीडियो बनने की भनक न लगे। 

वीडियो में आगे देखा गया है कि बच्चे स्कूल के बैग लिए जा रहे है और वह बच्चा वहां खड़ा टीचर का हाथ मालिश कर रहा है। वहां कुछ और लोगों के होने की भी बात सामने आई है और उनका आवाज भी वीडियो में सुनने को मिला है। 

क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला टीचर को छोटे बच्चे से मालिश करवाते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो हरदोई के बावन विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पोखरी के एक सरकारी स्कूल का है। वीडियो के वायरल होने के बाद शुरुआती जांच के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षिका को सस्पेन्ड कर दिया है। 

इस पर आगे बोलते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीपी सिंह ने कहा कि आरोपी शिक्षिका का नाम उर्मिला सिंह हैं। वायरल वीडियो के आधार पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और खंड शिक्षा अधिकारी को इस घटना की पूरी जांच को भी सौंपा गया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशSchool Educationवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?