लाइव न्यूज़ :

यूपी: शादी में खाना छू लेने से दलित की हुई जमकर पिटाई-भाई का क्षतिग्रस्त किया गया बाइक, बाद में शिकायत करने पर फिर आरोपियों ने किया हमला

By आजाद खान | Updated: December 12, 2022 16:58 IST

आरोप है कि केवल शादी में खाना छुने से दलित की पिटाई की गई है। पीड़ित के भाई द्वारा उसे बचाने पर उसके साथ भी मारपीट की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के गोंडा में एक दलित की पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि शिकायत करने पर फिर से पीड़ित के साथ मारपीट की गई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

लखनऊ: यूपी के गोंडा में एक 18 साल के दलित के साथ दुर्व्यवहार करने और उसे मारने-पीटने का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक शादी में दलित के जाने और वहां पर खाने को छूने के आरोप में उसके साथ मारपीट की गई है। 

आरोप है कि पीड़ित परिवार के घर वालों ने जब इसकी शिकायत गांव के प्रधान और बड़ों से की थी तो आरोपियों ने पीड़ित के घर आकर तोड़फोड़ किया था। यही नहीं वे लोग पीड़ित से दोबारा मारपीट किए थे। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना गोंडा के वजीरगंज के नौबस्ता गांव में उस वक्त घटी है जब 18 साल का दलित गांव के एक शादी में गया था। पीड़ित की बहन रेनु ने आरोप लगाया है कि जब उसका भाई लल्ला गांव में ही रहने वाले संदीप पांडे के घर गया था और वहां पर खाने के लिए थाली उठाई थी तभी यह घटना घटी है। 

आरोप है कि प्लेट उठाते ही संदीप और उसके साथ अन्य लोगों ने लल्ला के साथ गाली गलौज किया और उसकी पिटाई कर दी थी। ऐसे में जब पीड़ित का बड़ा भाई सत्यपाल उसे बचाने वहां पहुंचा को उसके साथ भी मारपीट की गई थी और उसके बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। 

मामले में रेनु का कहना है कि "हमने संदीप और उसके भाइयों के आचरण के बारे में गांव में ग्राम प्रधान और बुजुर्गों के साथ मामला उठाया। जब आरोपियों को इसके बारे में पता चला, तो वे हमारे घर में घुस गए, लल्ला की फिर से पिटाई की और तोड़फोड़ की।" 

इन आरोपियों के खिलाफ हुई है कार्रयवाई

मामले में पुलिस को जानकारी देते हुए आोरपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस पर बोलते हुए एएसपी गोंडा शिव राज ने कहा है कि घटना में शामिल संदीप पांडे, अमरेश पांडे, श्रवण, सौरभ, अजीत, विमल और अशोक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने यह भी कहा कि वह चश्मदीदों के बयान को दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी। 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशGondaदलित विरोधDalit Protests
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?