लाइव न्यूज़ :

UP: ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि ने दलित महिला और उसके नाबालिग बेटे के साथ की जमकर मारपीट, घर पर लगाया ताला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 31, 2022 14:31 IST

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला और उसके नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट कर उसके घर पर ताला लगवा दिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई कर केस दर्ज कर लिया है और ताला खुलवा कर उन्हें घर वापस भेज दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगोंडा में एक दलित महिला व उसके नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट की गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

लखनऊ: गोंडा जिले में एक पंचायत के दौरान ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि द्वारा एक दलित महिला व उसके नाबालिग बच्चे के साथ कथित रूप से मारपीट किए जाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

क्या है पूरा मामला

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बुधवार को बताया कि जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कल्लापुर सरायहर्रा गांव के निवासी दलित व्यक्ति हनुमान की बेटी ने पिछली 16 अगस्त को गांव के ही स्वजातीय युवक विनेश कुमार से दोनों परिवारों की सहमति से कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि लड़की की दादी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी। 

ग्राम पंचायत सभा में पीड़ित को कहे अपशब्द और की मारपीट

मामले में आकाश तोमर ने बताया कि इसी बात को लेकर गांव के प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव और उसके साथी संत कुमार यादव ने गत 28 अगस्त को ग्राम सभा में पंचायत बुलाई और हनुमान की पत्नी जय श्री को सार्वजनिक रूप से कथित तौर पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपशब्द कहे और मारपीट की। 

नाबालिग को भी पिटा, घटना का वीडियो हुआ वायरल

पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि उन लोगों ने महिला के नाबालिग पुत्र शिव की भी पिटाई की और महिला के घर में ताला लगवा दिया। तोमर ने बताया कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। 

पुलिस ने किया मामला दर्ज

आकाश तोमर ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर नवाबगंज थाने में मंगलवार की शाम को संतोष और संत कुमार के खिलाफ भारतीय दंड विधान और अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला को उसके घर का ताला खुलवा कर वहां भेज दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक को पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशवायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?