लाइव न्यूज़ :

जंगल में जख्मी हालत में मिला लापता युवक, पास मिले 'ISIS पत्र' में लिखा- मुसलमान नहीं बने तो...

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 7, 2018 06:28 IST

पुलिस के अनुसार देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। लेकिन पुलिस उस संदिग्ध दस्तावेज, जिसपर  ISIS लिखा हुआ है, उसका तह तक जाने की कोशिश में जुट गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 7 जून: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से 4 जून को एक बीसीए का छात्र लापाता हो गया था। पुलिस को बीसीए का छात्र मंगलवार 6 जून को  ट्रोनिका सिटी के पास जंगल में बांधकर फेंका हुआ मिला। छात्रल जख्मी हालत में जंगल में पड़ा हुआ था। पुलिस को छात्र के पास से कुछ संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। 

इन संदिग्ध दस्तावेजों पर  ISIS लिखा हुआ है।  न्यूज पोर्टल आजतक के मुताबिक उस दस्तावेज में लिखा है, मुसलमान नहीं बने तो... इसके बाद के शब्द साफ नहीं दिख पा रहे हैं। हालांकि पुलिस के मुताबिक इसपर कुछ आपत्तिजनक शब्द लिखे हुए हैं। जिसमें पाकिस्तान का भी जिक्र किया गया है। 

दिल्ली घुमाने का वादा कर नाबालिग से गैंगरेप फिर जीबी रोड ले जा रहे थे बेचने, ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस ने जख्मी बीसीए के छात्र को हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार 4 जून को छात्र को गाड़ी में किडनैप कर कुछ लोग ले गए थे। छात्र का नाम मिंटू है। उसने पुलिस को बताया कि उसे याद नहीं है कि उसको गाड़ी में अगवा करके ले जाने के बाद क्या किया गया और वह जंगल में कैसे पहुंचा।

पुलिस के अनुसार देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। लेकिन पुलिस उस संदिग्ध दस्तावेज, जिसपर  ISIS लिखा हुआ है, उसका तह तक जाने की कोशिश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जो कागजात मिले हैं, उन्हें भी कब्जे में ले लिया गया है। घटना के हर पहलू पर जांच की जा रही है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला