लाइव न्यूज़ :

यूपीः भाकियू नेता पर युवती को हरिद्वार ले जाकर होटल में दोस्तों संग गैंगरेप का अरोप

By भाषा | Updated: September 2, 2018 11:38 IST

युवती का आरोप है कि उसे एक कार से लाया गया और जिला भारतीय किसान यूनियन युवा शाखा के प्रमुख विनोद निरवाल और उसके दोस्त जाहिद हासा ने उसका बलात्कार किया।

Open in App

मुजफ्फरनगर, दो सितंबर:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 23 वर्षीय एक महिला ने शामली में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के युवा शाखा के अध्यक्ष सहित दो लोगों पर हरिद्वार के एक होटल में उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की ओर से दी गयी शिकायत के आधार पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि महिला को उसके पिता का इलाज कराने का प्रलोभन देकर होटल लाया गया था।

कुमार ने बताया कि उसने आरोप लगाया कि उसे एक कार से लाया गया और जिला भारतीय किसान यूनियन युवा शाखा के प्रमुख विनोद निरवाल और उसके दोस्त जाहिद हासा ने उसका बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि महिला को चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया है। आरोपी फरार है।

नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार के आरोप में पिता गिरफ्तार

इससे पहले उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक व्यक्ति को डेढ़ साल तक अपनी नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना शेरकोट निवासी हरी सिंह की पत्नी की पांच साल पहले मौत हो गयी थी। उस वक्त सिंह की बेटी साढ़े सात साल की थी। करीब डेढ़ साल पहले सिंह ने पहली बार अपनी बेटी के साथ बलात्कार किया और उसके बाद लगातार उसका यौन शोषण करता रहा।

पुलिस में इस संबंध में बच्ची के चाचा ने शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस ने सिंह को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने