लाइव न्यूज़ :

UP: 50 रुपये का लालच देकर पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी फरार

By अनुराग आनंद | Updated: December 24, 2020 08:15 IST

घाटमपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची शौच के लिये बाहर गई थी, तभी 25 वर्षीय युवक उसे 50 रुपये देने के बहाने एक खेत में ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देजब लड़की मदद के लिए चिल्लायी तो उसके भाई और पड़ोसी सहित उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे बचाया।इससे पहले उत्तर प्रदेश के ही नोएडा में 12 वर्षीय बच्ची से किशोर द्वारा बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया था।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र के गांव में बुधवार को एक युवक ने पांच साल की दलित बच्ची को 50 रुपये देने का लालच देकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ बलात्कार की घटना को लेकर ग्रामीण आक्रोशित हो गये, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझा कर मामला शांत कराया। ग्रामीण आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

25 वर्षीय युवक उसे 50 रुपये देने के बहाने एक खेत में ले गया-

घाटमपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि बच्ची शौच के लिये बाहर गई थी, तभी 25 वर्षीय युवक उसे 50 रुपये देने के बहाने एक खेत में ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि जब लड़की मदद के लिए चिल्लायी तो उसके भाई और पड़ोसी सहित उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। हालांकि आरोपी वहां से भागने में सफल रहा। पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसको पकड़ने का पुलिस प्रयास कर रही है।  

इस आर्टिकल को भी पढ़ें- 5 साल की बच्ची की हत्या मामले में गिरफ्तार युवक ने उसके शव के साथ किया था बलात्कार, बच्ची की मां ने आरोपी के बारे में ये कहा    

12 वर्षीय बच्ची से किशोर ने किया बलात्कार-

नोएडा में 15 वर्षीय किशोर द्वारा 12 वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर नौ में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 15 वर्षीय किशोर ने कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को इस बारे में पता चला। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :रेपकानपुरनॉएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह