लाइव न्यूज़ :

UP: बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की पांच अचल संपत्तियां कुर्क

By भाषा | Updated: August 27, 2020 05:40 IST

जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पांच अगस्त, 2020 के पत्र और कैंट थाना प्रभारी की आख्या के आधार पर पूर्व सांसद अतीक की सात अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया था।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपरोक्त आख्या में अतीक अहमद द्वारा अर्जित की गई इन अचल संपत्तियों को कुर्क करने की सिफारिश की थी।इन अचल संपत्तियों में खुल्दाबाद थाना अंतर्गत चार संपत्तियां, धूमनगंज थाना अंतर्गत दो संपत्ति और सिविल लाइंस थाना अंतर्गत एक संपत्ति शामिल है।

प्रयागराजशहर के बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद की पांच अचल संपत्तियों को बुधवार को कुर्क किया गया और शेष दो अचल संपत्तियों की कुर्की बृहस्पतिवार को की जाएगी। पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश कुमार सिंह ने पीटीआई भाषा को बताया कि अतीक अहमद की सात अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया था जिसमें से पांच संपत्तियों की कुर्की बुधवार को की गई।

उन्होंने बताया कि शाम ढलने से नगर निगम की टीम खुल्दाबाद स्थित दो संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई नहीं कर सकी। इन संपत्तियों की कुर्की बृहस्पतिवार को की जाएगी। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पांच अगस्त, 2020 के पत्र और कैंट थाना प्रभारी की आख्या के आधार पर पूर्व सांसद अतीक की सात अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उपरोक्त आख्या में अतीक अहमद द्वारा अर्जित की गई इन अचल संपत्तियों को कुर्क करने की सिफारिश की थी। इन अचल संपत्तियों में खुल्दाबाद थाना अंतर्गत चार संपत्तियां, धूमनगंज थाना अंतर्गत दो संपत्ति और सिविल लाइंस थाना अंतर्गत एक संपत्ति शामिल है।

जिलाधिकारी ने गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए इन सात अचल संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश पारित किया था और इन संपत्तियों के लिए प्रशासकों की नियुक्ति की थी। उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद अतीक अहमद वर्तमान में गुजरात की जेल में बंद है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशकेसप्रयागराजPrayagraj
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?