लाइव न्यूज़ :

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान करीब आए, बन गए शारीरिक संबंध, अब महिला आबकारी इंस्पेक्टर ने लगाया रेप का आरोप

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 17, 2019 09:38 IST

कुछ वक्त पहले आरोपी की किसी और लड़की के साथ शादी तय हुई थी। इसकी खबर जब पीड़िता को लगी तो उसने विरोध जताया। नतीजतन आरोपी की शादी टूट गई। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ की एक आबकारी महिला इंस्पेक्टर ने अपने एक साथी सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। आबकारी महिला इंस्पेक्टर का आरोप हैं कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका बलात्कार किया।

दोनों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। करीब छह साल पहले दोनों करीब आए थे। दोस्ती में नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे दोस्ती कब जिस्मानी ताल्लुकात में बदल गई पता नहीं चला। दोनों की सरकारी नौकरी भी लग गई। अब माजरा एकदम पलट गया है। 

लखनऊ की एक आबकारी महिला इंस्पेक्टर ने अपने एक साथी सप्लाई इंस्पेक्टर के खिलाफ रेप का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

हिंदुस्तान की खबर के मुताबिक, आबकारी महिला इंस्पेक्टर ने सप्लाई इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। आबकारी महिला इंस्पेक्टर का आरोप हैं कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका बलात्कार किया। 

खबर के मुताबिक, कुछ वक्त पहले आरोपी की किसी और लड़की के साथ शादी तय हुई थी। इसकी खबर जब पीड़िता को लगी तो उसने विरोध जताया। नतीजतन आरोपी की शादी टूट गई। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी और सबूतों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

बता दें उत्तर प्रदेश के नोएडा के ग्राम छलेरा से भी शादी का झांसा देकर बलात्कार किए जाने की खबर सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, युवती ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसका बलात्कार किया और फिर गर्भपात कराया। 

पुलिस उपाधीक्षक नगर श्वेताभ पांडे ने मीडिया को बताया थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के छलेरा गांव में रहने वाली एक युवती ने शिकायत की थी कि रामपुर जिले के निवासी सोनू उर्फ शाहनवाज ने शादी का झांसा देकर 2017 में उसके साथ रेप किया।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, आरोपी 2018 में दिल्ली की कडकड़डूमा अदालत में उसे ले गया था और शादी की बात कहकर कई कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवाए थे।  इसे लेकर आरोपी ने दो लाख रुपये की मांग की और अस्सी हजार रुपये ले भी चुका था लेकिन शादी नहीं की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीरेपup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड