लाइव न्यूज़ :

देखें वीडियो: केवल 20 रुपए के लिए दुकानदार ने की युवक की जमकर पिटाई, मार खाए शख्स ने ट्रेन के सामने आकर दे दी जान

By आजाद खान | Updated: December 15, 2022 15:40 IST

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनकी तलाशी शुरू कर दी है। घटना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स को ट्रेन के सामने आकर जान देते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि केवल 20 रुपए के लिए शुरू हुए झगड़े के बाद शख्स ने खुदकुशी कर ली है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के इटावा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक को खुदकुशी करते हुए देखा जा रहा है। दावा है कि किसी दुकानदार से उसकी काहा सुनी हुई थी जिसके बाद उन लोगों ने युवक की पिटाई की थी और इसके बाद उसने अपनी जान दे दी है। 

वीडियो में यह देखा गया है अचानक एक युवक पटरी पर आकर खड़ा हो जाता है और ऐसे में सामने से एक ट्रेन आती जो उसे टक्कर मार देती है। मामले में वीडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है और सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल इस 48 सेकेंड के वीडियो में यह देखने को मिला है कि इटावा के एक रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन आने की सूचना हुई है जिसे सुनती ही लोग अपने-अपने जगह पर खड़े है। इस बीच ज्यों ही ट्रेन के आने का समय होता है, एक युवक पटरी पर आता है और अपनी बाहें खोलकर खड़ा हो जाता है। 

युवक के खड़े होने के कुछ ही देर बाद ट्रेन वहां से क्रास करती है और युवक को टक्कर मारते हुए उसके चिथड़े उड़ा देती है। इसके बाद ट्रेन वहां से चली जाती है और आस-पास खड़े लोग भी अपनी मंजिल को चले जाते है। ऐसे में वीडियो में यह नहीं देखने को मिला कि हादसा होने के बाद लाश कहां गया है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के इटावा के एक रेलवे स्टेशन पर 10 दिसंबर को यह घटना घटी है। बताया जा रहा है कि 35 साल के सलीम का केवल 20 रुपए के लिए एक दुकानदार से झड़प हो गई थी जिसके बाद दुकानदार और उसके रिश्तेदारों ने उसकी पिटाई कर दी थी। दावा किया जा रहा है कि इस घटना के बाद ही वह पटरी पर चला जाता है और ट्रेन से कट कर मर जाता है। 

एनबीटी की एक खबर के अनुसार, पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दुकानदार ने बताया कि सलीम दुकान से कुछ चोरी कर रहा था, ऐसे में वह और उसके रिश्तेदारों ने उसकी पिटाई कर दी थी। उनके मुताबिक, इस घटना के बाद उसने आत्महत्या कर ली है। 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेशइटावावायरल वीडियोPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम