लाइव न्यूज़ :

UP Encounter: आजमगढ़ में एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया ढेर, STF के साथ मुठभेड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 23, 2025 10:01 IST

UP Encounter: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने एक मुठभेड़ में शंकर कन्नौजिया को मार गिराया। उस पर एक लाख रुपये का इनाम था।

Open in App

UP Encounter:  उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की एक टीम से शनिवार को हुई मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी वांछित अपराधी शंकर कनौजिया मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कनौजिया हत्या और डकैती के मामलों में वांछित था। अधिकारी ने कहा कि एसटीएफ की वाराणसी इकाई को शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि कनौजिया अपने गिरोह के साथ आजमगढ़ इलाके में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है, जिसके बाद एसटीएफ की एक टीम ने उसे जहानागंज थाना क्षेत्र में पकड़ने का प्रयास किया।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था/एसटीएफ) अमिताभ यश ने कहा, "जब एसटीएफ ने शंकर को गिरफ्तार करने की कोशिश की, तो उसने टीम पर गोलियां चला दीं। एसटीएफ टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिसमें वह घायल हो गया।

उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।" एसटीएफ टीम ने घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, शंकर दोहरीघाट इलाके में डकैती के दौरान विंध्याचल पांडे नाम के एक व्यक्ति की हत्या के बाद 2011 से फरार था और फरार रहते हुए वह डकैती व अन्य अपराध करता रहा।

पुलिस के अनुसार जुलाई 2024 में, उसने महाराजगंज से शैलेंद्र सिंह का अपहरण किया और बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

टॅग्स :STFउत्तर प्रदेशएनकाउंटरencounteruttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने