लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: मतदान से पहले नोएडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,  6.8 करोड़ रुपये की नकदी और एक लाख लीटर अवैध शराब जब्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2022 17:08 IST

UP Election 2022: नोएडा, दादरी और जेवर पर बृहस्पतिवार को पहले चरण में मतदान होगा। करीब 22 हजार ‘‘शरारती तत्वों’’ के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने इसके साथ ही 177 अवैध हथियार भी जब्त किए हैं।7,915 लाइसेंसी हथियारों को मतदान से पहले जमा कराया गया है।आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिला बदर किया गया है।

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध जिले में पुलिस ने विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श अचार संहिता के बाद से करीब 6.8 करोड़ रुपये की नकदी और करीब एक लाख लीटर अवैध शराब जब्त की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्तालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक अबतक जिले में 6,34,38,000 रुपये की ‘‘अघोषित नकदी’’ जब्त की गई है। आयुक्तालय के आंकड़ों के मुताबिक जिले से अब तक 1,11,019 लीट अवैध शराब जब्त की गई है। पुलिस ने इसके साथ ही 177 अवैध हथियार भी जब्त किए हैं जबकि 7,915 लाइसेंसी हथियारों को मतदान से पहले जमा कराया गया है।

पुलिस आयुक्तालय के मुताबिक चुनाव के मद्देनजर राज्य पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बलों की भी तैनाती की गई है और करीब 22 हजार ‘‘शरारती तत्वों’’ के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है। इस दौरान 34 असमाजिक तत्वों को उप्र गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिला बदर किया गया है।

उल्लेखनीय है कि जिले की तीन विधानसभा सीटों - नोएडा, दादरी और जेवर पर बृहस्पतिवार को पहले चरण में मतदान होगा। इन तीनों सीटों पर कुल करीब 16 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। निर्वाचन आयोग द्वारा आठ जनवरी को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा किए जाने के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हुई थी और मंगलवार शाम को जिले में प्रचार अभियान थम गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीविधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?