लाइव न्यूज़ :

UP Crime News: मादा तेंदुओं की हत्या के मामलों में 93 लोगों के खिलाफ मुकदमा, छह गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 25, 2020 15:18 IST

Open in App
ठळक मुद्देकतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य में दो तेंदुओं की हत्या के मामलों में वन विभाग ने 93 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किएप्रभागीय वन अधिकारी जी पी सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम 93 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए। वन विभाग ने शनिवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव अभयारण्य में दो तेंदुओं की हत्या के मामलों में वन विभाग ने 93 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं और शनिवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। प्रभागीय वन अधिकारी जी पी सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम 93 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए। वन विभाग ने शनिवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सिंह ने बताया कि ककरहा रेंज के मझरा गांव में तीन साल की मादा तेन्दुआ की हत्या के मामले में तीन नामजद एवं 75 अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून, 1972 एवं भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मुर्तिहा कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया। उन्होंने बताया कि इस तेन्दुए के गले पर धारदार हथियार से चोट का निशान भी मिला है।

वन विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य लोगों की धर-पकड़ के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। इसके अलावा, सुजौली रेंज में एक वर्ष की मादा तेन्दुआ शावक की हत्या के मामले में सुजौली थाने में तीन नामजद एवं 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून, 1972 और भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला