लाइव न्यूज़ :

UP Crime News: मेरठ में दिनदहाड़े व्यापारी की गोली मारकर हत्या, 10 लाख नकद और 5 किलो चांदी की लूट

By भाषा | Updated: September 9, 2020 10:58 IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बदमाशों द्वारा एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. चार बदमाश इस सर्राफा व्यापारी की दुकान पर बाइक से पहुंचे थे.

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ में सर्राफा व्यापारी की हत्या, 10 लाख रुपए नकद और चांदी लूट ले गए बदमाशपुलिस अभी तक आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है, बाइक पर सवार होकर आए थे 4 बदमाश

उत्तर प्रदेश के मेरठ में मेडिकल थानाक्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-2 में बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. गोली मारने के बाद बदमाश मौके से 10 लाख रुपए नकद और पांच किलो चांदी दुकान से लूटकर ले गए. इस दौरान बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी सतीश कुमार के केशियर को भी तमंचे की बट मारी है, जिससे वह घायल हो गया.

मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-2 में सतीश कुमार की भागमल ज्वेलर्स के नाम से घर में ही दुकान है. दुकान पर सतीश कुमार जैन के बेटे अमन जैन भी बैठते हैं. मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे बाइक पर सवार चार बदमाश सर्राफ की दुकान पर पहुंचे और दुकान में लूटपाट कर शुरू कर दी.

विरोध करने पर बदमाशों ने अमन को गोली मार दी. पुलिस ने परिजनों की मदद से अमन को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

लूट के विरोध में बदमाशों ने वारदात की है या फिर कोई दूसरी वजह है, जिसकी जांच कराई जा रही है. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर शास्त्रीनगर और जागृति विहार के व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया.

व्यापारियों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि शास्त्रीनगर व जागृति विहार में पहले भी लूट के बाद हत्याएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ नहीं सकी है.

टॅग्स :हत्याकांडउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?