लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: बागपत जिला कारागार में कैदियों के बीच झड़प, चमचों को चाकू की तरह पैना कर किया हमला, एक बंदी की मौत

By भाषा | Updated: May 3, 2020 05:41 IST

बबलू व उसके साथियों के हाथों में चमचे लिये थे, जिनको आगे से पैना कर चाकू की शक्ल दे दी गई थी तथा एक सरिया जो कि आगे से नुकीला था। इन सभी ने चमचों व सरिये से हमला कर ऋषिपाल व उसके साथियों पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश स्थित बागपत जिला कारागार में शनिवार को बंदियों के दो गुटों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में एक बंदी की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिलाधिकारी शकुंतला गौतम और पुलिस अधीक्षक गोपेन्द्र यादव ने बताया कि मृतक बंदी का नाम ऋषिपाल है। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये गये हैं।

उत्तर प्रदेश स्थित बागपत जिला कारागार में शनिवार को बंदियों के दो गुटों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में एक बंदी की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिलाधिकारी शकुंतला गौतम और पुलिस अधीक्षक गोपेन्द्र यादव ने बताया कि मृतक बंदी का नाम ऋषिपाल है। घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये गये हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ऋषिपाल जेल की बैरक नंबर-21 में बंद था। बराबर वाली यानी बैरक नंबर-22 में आजीवन कारावास की सजा काट रहा बबलू कश्यप बंद है। बबलू कश्यप पहले मेरठ जेल में बंद था। वह करीब दस दिन पहले ही बागपत जेल में स्थानान्तरित हुआ है।

एसपी गोपेन्द्र यादव के अनुसार ऋषिपाल और बबलू के बीच विवाद की शुरुआत सुबह उस समय हुई, जब ऋषिपाल ने बबलू को पास के ही अहाते में गड्ढा खोदते देखा। उसने सोचा कि बबलू गड्ढे में कोई ज्वलनशील पदार्थ दबा रहा है। इस पर दोनों की आपस में कहासुनी हुई। उस समय जेल कर्मचारियों ने दोनों को शांत कर अपनी-अपनी बैरकों में वापस भेज दिया।

यादव ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजे बैरक खुलने पर बबलू अपने पांच साथियों के साथ ऋषिपाल की बैरक में पहुंचा, जहां पर वह सो रहा था। पास में ही ऋषिपाल के पिता व अन्य भी सो रहे थे जो कि ऋषिपाल के साथ ही जेल में बंद थे। बबलू व उसके साथियों के हाथों में चमचे लिये थे, जिनको आगे से पैना कर चाकू की शक्ल दे दी गई थी तथा एक सरिया जो कि आगे से नुकीला था। इन सभी ने चमचों व सरिये से हमला कर ऋषिपाल व उसके साथियों पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए।

हमले में ऋषिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि सूचना पर जेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और बंदियों को शांत कराया। घायल बंदी ऋषिपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एक अन्य बंदी अमित, जो कि ऋषिपाल का साढू है, गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका जिला जेल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के पिता समेत दर्जन भर बंदियों को मामूली चोटें आईं हैं। उल्लेखनीय है कि बागपत जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी ने पेशी पर आए मुन्ना बजरंगी की हत्या कर दी थी। अब इस मामले की सीबीआई जांच चल रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली