लाइव न्यूज़ :

UP Crime news: चित्रकूट जिले में किशोरी से रेप, खेत से लड़की को उठाकर ले गया आरोपी

By भाषा | Updated: March 6, 2020 10:43 IST

यूपी क्राइम न्यूज:पीड़िता ने चार मार्च को टना परिजनों को बताई, जिसके बाद शाम को थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देघर पर अकेली लड़की को पाकर यूपी के मुजफ्फरनगर में भी दुष्कर्म किया गया है। 20 वर्षीय आरोपी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता को धमकी भी दी।

बांदा (उप्र): उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा एक किशोरी से कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। मारकुंडी थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रवि प्रकाश ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह घटना दो दिन पुरानी है। घटना के समय किशोरी अपने घर से खेत जा रही थी, तभी गांव का 23 वर्षीय युवक श्यामदीन उसे कुछ काम के बहाने अपने घर ले गया और फिर कथित तौर पर उससे बलात्कार किया।

एसएचओ ने बताया कि पीड़िता ने बुधवार को यह घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद शाम को थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि रात में ही आरोपी युवक के घर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। 

मुजफ्फरनगर में भी एक लड़की से हुआ दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के एक गांव में 14 वर्षीय एक लड़की से एक शख्स ने उस समय कथित तौर पर बलात्कार किया जब वह अपने घर में अकेली थी।

भोपा के थाना प्रभारी अधिकारी विजय बहौर सिंह ने बताया कि 20 वर्षीय शख्स ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। आरोपी अभी फरार है। उन्होंने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने