लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: शादी समारोह के दौरान दुल्हन ने की कई राउंड फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: April 10, 2023 11:02 IST

वीडियो के वायरल होने के पर पुलिस द्वारा इस क्लिप की पुष्टी की है और कहा गया है कि "पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर यूपी के हथरस का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक दुल्हन को गोली चलाते हुए देखा जा रहा है। ऐसे में वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस पर एक्शन लिया है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के हाथरस के नगला शेखा इलाका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शादी के स्टेज पर बैठी एक दुल्हन को हवा में फायर करते हुए देखा गया है। वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह एक शादी का वीडियो है जिसमें दुल्हन द्वारा फायरिंग की जा रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुल्हन हाथरस जंक्शन क्षेत्र की बताई जा रही है और रिवाल्वर देने वाला युवक भी हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने भी कार्रवाई की है और मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक शादी के स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए है और उनके पास एक शख्स खड़ा है जिसे लेकर यह दावा किया जा रहा है उसी ने दुल्हन को पिस्तौल दिया था। वीडियो में आगे देखा गया है कि दुल्हन हाथ में लिए हुए पिस्तौल से फायर करना शुरू करती है और करीब चार राउंड हवा में फायर करती है। 

ऐसे में हवा में गोली चलाने के बाद दुल्हन पास में खड़े शख्य को पिस्तौल दे देती है। क्लिप में यह भी देखा गया है कि दुल्हन के पास दूल्हा भी बैठा हुआ है और दुल्हन उसके सामने बिना कुछ सोचे समझे अंधाधुन फायरिंग कर रही है। इस छोटे से क्लिप के वायरल होने के बाद पुलिस ने भी एक्शन लिया है और मामले में शिकायत दर्ज की है। 

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सलेमपुर गांव के एक गेस्ट हाउस में घटी है। ऐसे में जैसे ही वीडियो वायरल हुआ है पुलिस ने इसके खिलाफ एक्शन लिया है। इस पर बोलते हुए अतिरिक्त एसपी अशोक कुमार सिंह ने बताया, "पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।"

वहीं वीडियो को देख कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर रिएक्शन्स भी दिया है। एक यूजर ने इस घटना को लेकर लिखा है कि दूल्हा खुश नहीं दिख रहा है। वहीं एक और यूजर ने कमेंट्स किया है कि शायद शादी पर पटाखे नहीं थे। वहीं कुछ और यूजर्स ने इस पर तंज कसा है और कहा है कि लड़की ऐसा कर ससुराल वालों को धमका रही है।  

टॅग्स :क्राइमवायरल वीडियोPoliceउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?