लाइव न्यूज़ :

UP Board 2022 Paper Leak: 7 लोगों को किया गया गिरफ्तार, हिरासत में अब तक 24 लोग

By रुस्तम राणा | Updated: March 31, 2022 16:31 IST

पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो स्थानीय पत्रकार भी शामिल हैं। कथित रूप से इस घटना के संबंध में पुलिस ने अब तक कुल 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार लोगों में दो स्थानीय पत्रकार भी शामिलबलिया जिले में द्वितीय पाली में हुआ था अंग्रेजी का पेपर लीकजिसके बाद 24 जिले में परीक्षा को कराया गया निरस्त

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा की कक्षा 12वीं के अंग्रेजी पेपर लीक मामले में पुलिस ने गुरुवार को 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाले लोगों में दो स्थानीय पत्रकार भी शामिल हैं। कथित रूप से इस घटना के संबंध में पुलिस ने अब तक कुल 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बलिया जिले में बुधवार दोपहर दो बजे निर्धारित अंग्रेजी के पेपर के लीक होने का मामला सामने आने के बाद यूपी के 24 जिलों में परीक्षा को रद्द करना पड़ा था। जबकि शेष जिलों में परीक्षा यथावत कराई गई। 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षा निदेशक एवं सभापति विनय कुमार पाण्डेय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद बलिया में दिनांक 30-3-2022 की द्वितीय पाली में इण्टर मीडिएट की अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र के लीक की आशंका के दृष्टिगत 24- जनपदों में समस्त परीक्षा केन्द्रों की द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त किए जाने का निर्णय लिया गया है।

इन 24 जिलों में हुई थी परीक्षा निरस्त

पेपर लीक होने के बाद जिन जिलों में परीक्षा रद्द की गई उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी के अलावा कानपुर देहात, एटा और शामली जिला शामिल है।

अब इन जिलों में 13 अप्रैल को होगी परीक्षा

माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय के अनुसार बलिया में अंग्रेजी की इंटरमीडिएट परीक्षा की सीरीज 316 ईडी और 316 ईआई के पेपर लीक होने के संदेह में 24 जिलों में परीक्षा रद्द कर दी गयी। एक अधिकारी ने पीटीआई के हवाले से बताया कि अब इन जिलों में परीक्षा 13 अप्रैल को होगी।

दोषियों के खिलाफ NSA के तहत होगी कार्रवाई

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की जांच के लिए राज्य पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को आदेश दिया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून भी लगाने को कहा है।

टॅग्स :यूपी बोर्डयूपी बोर्ड इंटरमीडिएट 12वी रिजल्ट २०२०उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?