लाइव न्यूज़ :

यूपी: भदोही से बीजेपी विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी को गैंगरेप मामले में मिला क्लीन चिट, 3 बेटों और भतीजों पर था आरोप, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: February 22, 2020 17:27 IST

वहीं, गालीगलौज के आरोपी नीतेश को नोटिस भेजने की बात उन्होंने कही है। उल्लेखनीय है कि वाराणसी से मुंबई जाते हुए ट्रेन में संदीप को 40 वर्षीय विधवा मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देबलात्कार के आरोपी संदीप को ज्ञानपुर स्थित विधायक के होटल से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया। साथ ही विधायक के पुत्र नीतेश त्रिपाठी को मारपीट और गाली गलौज का आरोपी माना।

उत्तर प्रदेश के भदोही से भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी सहित उनके परिवार के पांच लोगों को सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस ने शनिवार को 'क्लीन चिट' दे दी। पुलिस ने हालांकि विधायक के भतीजे संदीप तिवारी को बलात्कार का आरोपी माना और उसे गिरफ्तार कर लिया। साथ ही विधायक के पुत्र नीतेश त्रिपाठी को मारपीट और गाली गलौज का आरोपी माना।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने पत्रकारों को बताया, ‘‘10 फरवरी को एक महिला ने विधायक सहित सात लोगों पर सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाया था। इस मामले में सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्जकर महिला का मजिस्ट्रेट के समक्ष लिखित में बयान दर्ज कराया गया। बयान में भी महिला ने वही बाते दोहराईं जो उसने शिकायत में कहीं थीं।’’

पुलिस अधीक्षक ने बताया, ‘‘इस सम्बन्ध में कोतवाल श्रीकांत राय और महिला थाना प्रभारी श्रीमती गुलफिश के नेतृत्व में टीम गठित की गई जिसने जांच में विधायक त्रिपाठी सहित पांच लोगों की इसमें संलिप्तता नहीं पाई।’’ उन्होंने बताया कि लिखित बयान के बाद महिला ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया।

बलात्कार के आरोपी संदीप को ज्ञानपुर स्थित विधायक के होटल से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया। वहीं गालीगलौज के आरोपी नीतेश को नोटिस भेजने की बात उन्होंने कही है। उल्लेखनीय है कि वाराणसी से मुंबई जाते हुए ट्रेन में संदीप को 40 वर्षीय विधवा मिली थी।

महिला ने संदीप पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने तथा साल 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक, उनके तीन बेटे और तीन भतीजे सहित कुल सात लोगों पर भदोही के एक होटल में बारी-बारी से दुष्कर्म का आरोप लगाया था। 

टॅग्स :गैंगरेपभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह