लाइव न्यूज़ :

यूपी के मुरादाबाद में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, आवास के बाहर टहलते वक्त तीन हमलावरों ने बरसाई गोलियां, CCTV में घटना कैद

By अनिल शर्मा | Updated: August 11, 2023 07:54 IST

स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहने वाले चौधरी ने संभल के असमोली ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ चुके थे लेकिन असफल रहे। भाजपा नेता के परिवार ने हत्या के लिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जिम्मेदार ठहराया है।

Open in App
ठळक मुद्देबदमाशों ने भाजपा नेता अनुज चौधरी को गोली तब मारी जब आवास के बाहर टहल रहे थे।तीन हमलावर थे जो बाइक पर आए थे।परिवार ने हत्या में शामिल दो लोगों के नाम बताए हैं- अमित चौधरी और अनिकेत।

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के संभल के एक भाजपा नेता अनुज चौधरी की गुरुवार शाम मुरादाबाद में उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चौधरी अपने आपार्टमेंट के बाहर टहल रहे थे तभी बाइक पर आए तीन हमलावरों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। 

सीसीटीवी फुटेज में 34 वर्षीय अनुज चौधरी को एक अन्य व्यक्ति के साथ अपने अपार्टमेंट के बाहर टहलते देखा गया। तभी काले रंग की बाइक पर सवार तीन हमलावारों ने उन पर कई बार गोलियां चलाईं। पुलिस ने कहा कि चौधरी को मुरादाबाद के ब्राइटस्टार अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहने वाले चौधरी ने संभल के असमोली ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ चुके थे लेकिन असफल रहे। भाजपा नेता के परिवार ने हत्या के लिए राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस के मुताबिक, परिवार ने हत्या में शामिल दो लोगों के नाम बताए हैं- अमित चौधरी और अनिकेत।

पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है। मुरादाबाद पुलिस ने एक बयान में कहा, "दो पक्षों के बीच आपसी दुश्मनी थी। चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। वांछित आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" 

टॅग्स :मुरादाबादक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए