लाइव न्यूज़ :

यूपी के बस्ती में ऑनर किलिंग! युवक-युवती की हत्या, लड़की के परिवार पर जान से मारने का आरोप, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: August 29, 2022 12:51 IST

उत्तर प्रदेश के बस्ती में दो अलग-अलग धर्मों के युवक-युवती की कथित तौर पर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दो अलग-अलग धर्मों के युवक-युवती की मौत से सनसनी।युवक का शव गन्ने के खेत में मिला, वहीं युवती का शव परिवार द्वारा दफना दिया गया था। एक रात में दो मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी।

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दूसरे धर्म के लड़के-लड़की में कथित संबंध को लेकर दोनों को युवती के परिवार द्वारा जान से मारने का मामला सामने आया है। सामने आई जानकारी के अनुसार 18 साल का युवक अंकित और एक लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद उन्हें बाद मार डाला गया। ये पूरा मामला रुधौली पुलिस स्टेशन का है।

आरोपों के अनुसार लड़की के परिवार ने कथित तौर पर दोनों को मार डाला। इसके बाद युवती का शव दफना दिया गया जबकि युवक का शव पास के गन्ने के एक खेत में फेंक दिया गया। मामले के खुलासे के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। युवती का शव कब्र से निकाला जा रहा है और दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराए जाने की तैयारी की जा रही है। एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने ये जानकारी दी।

उन्होंने कहा, 'गांव में बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।'

ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

यह पूरा मामला तब सामने आया जब एक किसान पारस नाथ चौधरी ने अपने गन्ने के खेत में युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद रुधौली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामकृष्ण मिश्रा घटना स्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच के अनुसार किशोरी के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। उसका शव जब मिला तो उसने हरे रंग की शर्ट पहनी हुई थी और सभी बटन खुले हुए थे और उसकी पैंट उसके पैरों से नीचे घुटने तक गिरी गुई थी।

युवक के पिता ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा गांव में एक व्यक्ति के लिए ट्रैक्टर चलाता था। पुलिस के अनुसार वह उसी के घर गया था। परिवार के अनुसार युवक रात में इरशान और इरफान के घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था।

पुलिस जब इरशाद और इरफान के घर पहुंची तो पाया कि इनकी बहन की भी पिछली रात मौत हो गई थी और उसे दफना दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में भी केस दर्ज कर जांच शुरू की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेश समाचारBastiउत्तर प्रदेशऑनर किलिंग
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज