लाइव न्यूज़ :

बाराबंकी: डिप्टी जेलर का पति जेल में बंद कैदियों से मिलाने के नाम पर संबंधी महिलाओं का करता था शारीरिक शोषण, अश्लील वीडियो के वायरल पर हुआ खुलासा

By आजाद खान | Updated: April 15, 2022 09:22 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी महिलाओं को जेल में बंद उनके संबंधियों से मिलाने के नाम पर उनके साथ शारीरिक शोषण करता था।

Open in App
ठळक मुद्देबाराबंकी जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में कथित तौर पर जेल में आई एक महिला के साथ शोषण होता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

लखनऊ: यूपी के बाराबंकी जेल का एक कथित तौर पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जेल परिसर में महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण की बात सामने आ रही है। यूपीतक की एक खबर के मुताबिक, आरोपी राम तीर्थ चौधरी अपनी पत्नी के पद का गलत फायदा उठाकर जेल में बंद कैदियों की संबंधियों के साथ गलत काम करता था। वह इस काम को अंजाम देने के लिए उन्हें जेल में बंद कैदियों से मिलाने की बात कहता था। वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया तो जांच के आदेश दिए गए हैं। आपको बता दें कि आरोपी जेल में किसी पद पर नहीं है फिर भी वह ऐसा काम करता था। 

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी चौधरी की पत्नी बाराबंकी जेल में डिप्टी जेलर के पद पर पहले तैनात थी। इसके लिए उन्हें जेल परिसर में ही एक सरकारी घर मिला था। आरोप है कि चौधरी ने अपनी पत्नी के पद का फायदा उठाकर उन महिलाओं को निशाना बनाता था जिनकी संबंधी बाराबंकी जेल में बंद थे। वह महिलाओं को कैदियों से मिलाने के नाम पर पत्नी को मिले सरकारी घर में उनका शारीरिक शोषण करता था जिसका एक कथित वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बाराबंकी जेल वार्ड के सभासद हैं। 

घटना की होनी लगी जांच

वीडियो के वायरल होने के बाद इस घटना की जांच शुरू हो गई है और ऐसे में पुलिस भी हरकत में आ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी की पत्नी फिलहाल सिद्धार्थनगर में पोस्टेड डिप्टी जेलर है और उसे अपने पति के इस करतूत की खबर है कि नहीं, इस बात की अभी पुष्टी अभी तक नहीं हुई है। मामले में जेल अधीक्षक ने डिप्टी जेलर को नोटिस भेज कर तलब किया है। इसके साथ कोतवाली पुलिस भी अपनी कार्रवाई में जुट गई है। वीडियो के वायरल होने के बाद जेल से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया और हर तरफ इसकी चर्चा होनी लगी थी।  

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?