लाइव न्यूज़ :

बच्चा चोर होने के शक में भीड़ ने दो लोगों को पीट-पीटकर किया अधमरा, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में प्रशासन

By भाषा | Updated: August 15, 2019 13:56 IST

बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवां गांव का निवासी युवक अमित सविता (28) शराब के नशे में रास्ता भटक कर पनगरा गांव पहुंच गया था। ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और पिटाई कर दी।

Open in App

बांदा जिले में बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ ने अलग-अलग जगहों में दो लोगों को बुरी तरह पीटा और पुलिस को सौंप दिया। बांदा शहर की कालवनगंज पुलिस चौकी की प्रभारी उपनिरीक्षक शालिनी सिंह भदौरिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को भुजरख गांव के मानसिक रूप से बीमार जुगुल (50) को भीड़ ने शहर के खुटला मुहल्ला में घेर कर लहू-लुहान कर दिया। पुलिस जुगुल का इलाज करवा रही है।

उन्होंने बताया ‘‘वायरल हुए वीडियो के आधार पर भीड़ में शामिल हमलावरों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।’’ उधर, नरैनी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने बताया कि पनगरा गांव में एक शराबी युवक को ग्रामीणों ने बुधवार की शाम पीट पीट कर घायल कर दिया। उसे बचाने की कोशिश में एक पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से घायल हो गया।’’

उन्होंने बताया ‘‘बिसंडा थाना क्षेत्र के अमवां गांव का निवासी युवक अमित सविता (28) शराब के नशे में रास्ता भटक कर पनगरा गांव पहुंच गया था। ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और पिटाई कर दी। घायल युवक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरैनी में उपचार कराया जा रहा है।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?