लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ में स्कूल जाती लड़की को अगवा कर गैंगरेप, प्रिंसिपल ने कक्षा में बैठने पर लगाई थी रोक, अब सामने आई ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 24, 2019 09:59 IST

स्कूल के प्रिंसिपल ने खुद पर लगाए सारे आरोपों को खारिज किया। उन्होंने दावा किया, ''जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक छात्रा से घर पर ही रहने को कहा था, क्योंकि मेरा स्कूल कोई सरकारी स्कूल नहीं है।''

Open in App
ठळक मुद्देस्थानीय लोगों के मुताबिक पीड़िता को जब स्कूल लाया गया था तो उसके कपड़े खून से लथपथ थे। पुलिस ने गैंगरेप मामले में दोनों आरोपियों को 23 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था। 

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक छात्रा को स्कूल जाते वक्त दो बदमाशों ने अगवा कर गैंगरेप को अंजाम दिया था। जिसके बाद पीड़िता को एक सुनसान इलाके में छोड़ कर भाग गये थे।  घटना 19 सितंबर की है। लेकिन अब इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल ने गैंगरेप पीड़िता को कक्षा में बैठने से मना कर दिया है। स्कूल प्रिंसिपल ने छात्रा को क्लास अटेंड करने से इसलिए मना किया है, क्योंकि वह एक गैंगरेप पीड़िता है। मामले की सूचना मिलते ही आजमगढ़ के जिला मैजिस्ट्रेट ने स्कूल के फैसले की जांच कराने का आदेश दिया है। पुलिस ने गैंगरेप मामले में दोनों आरोपियों को 23 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया था। 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक 19 सितंबर को जब छात्रा स्कूल जा रही थी तो दो बदमाशों ने उसे एसयूवी गाड़ी में जबरन खींच लिया था। रेप करने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को किसी सुनसान जगह पर छोड़ दिया था। पीड़िता हिम्मत कर पास की दुकान में पहुंची और सबको घटना के बारे में बताया। पुलिस के मुताबिक घटना के तीन दिन बाद पीड़िता के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई थी। 

पीड़िता को रेप की घटना के बाद स्थानीय लोग स्कूल लेकर पहुंच गये थे तो वहां प्रिंसिपल ने स्कूल में पीड़िता को आने से मना कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को देने की बजाय प्रिंसिपल ने  पीड़िता के परिजनों को फोन कर कहा कि वह यहां से अपनी बच्ची को ले जाये और दोबार स्कूल ना भेजे। स्थानीय लोगों के मुताबिक पीड़िता को जब स्कूल लाया गया था तो उसके कपड़े खून से लथपथ थे। 

स्कूल के प्रिंसिपल ने खुद पर लगाए सारे आरोपों को खारिज किया। उन्होंने दावा किया, ''जब तक मामला सुलझ नहीं जाता, तब तक छात्रा से घर पर ही रहने को कहा था। मैं राज्य सरकार से संबद्धित स्कूल नहीं चला रहा हूं। यह एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर है, जिसमें सुविधाओं की भी कमी है।''

जांच के बाद ये कहा गया है कि स्कूल से पीड़िता को नहीं निकाला गया है। पुलिस की ओर से अधिकारिक बयान में कहा गया है कि ये सब बस एक अफवाह था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगैंगरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली