लाइव न्यूज़ :

यूपी: लॉकडाउन का पालन कराने गये पुलिसकर्मियों को डंडों से पीटा, उन पर पथराव किया, सात पुलिसवाले घायल

By भाषा | Updated: May 11, 2020 00:27 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में रसूलाबाद थानाक्षेत्र के तुलसीनगर में रविवार को कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के नेतृत्व में किये गये भीड़ के हमले में एक वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर और दो महिला कांस्टेबल सहित सात पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में रसूलाबाद थानाक्षेत्र के तुलसीनगर में रविवार को कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के नेतृत्व में किये गये भीड़ के हमले में एक वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर और दो महिला कांस्टेबल सहित सात पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये।अपर पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) अनूप कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी लॉकडाउन का पालन कराने गये थे। भीड़ ने उन्हें डंडों से पीटा। पुलिसकर्मी किसी तरह हमलावरों से बचकर वहां से निकल सके।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में रसूलाबाद थानाक्षेत्र के तुलसीनगर में रविवार को कुख्यात हिस्ट्रीशीटर के नेतृत्व में किये गये भीड़ के हमले में एक वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर और दो महिला कांस्टेबल सहित सात पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। पुलिस टीम लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने गयी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक (कानपुर देहात) अनूप कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मी लॉकडाउन का पालन कराने गये थे। भीड़ ने उन्हें डंडों से पीटा। पुलिसकर्मी किसी तरह हमलावरों से बचकर वहां से निकल सके। कुमार ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए रसूलाबाद थाने के वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह अपने सहयोगियों के साथ गश्त पर थे। पुलिस ने बिना मास्क लगाये कई लोगों को पकड़ा, जिनमें कुख्यात हिस्ट्रीशीटर सरमन सिंह, तिरान सिंह, बलवान सिंह शामिल थे।

एएसपी ने बताया कि उन्होंने पुलिस के साथ हाथापाई की और डंडों से उनकी पिटाई कर दी। पुलिसकर्मियों को जान बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा। हमलावरों ने पुलिस पर पथराव भी किया। घटना के बाद जब भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो हमलावर फरार हो चुके थे।

घायल पुलिसकर्मियों के नाम सुखबीर सिंह :वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर:, संजीव कुमार और उमेश शर्मा :दोनों सब इंस्पेक्टर:, कांस्टेबल विनोद कुमार, अवनीश कुमार, जया यादव और दिव्या हैं ।

रसूलाबाद थानाप्रभारी तुलसीराम पाण्डेय ने बताया कि सरमन सिंह, तिरान सिंह और बलवान सिंह सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है । पाण्डेय ने बताया कि इस सिलसिले में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है । उन्होंने बताया कि हमलावरों को पकडने के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोनाउत्तर प्रदेशकानपुरलोकमत हिंदी समाचारLokmat hindi news
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला