लाइव न्यूज़ :

यूपी में खाकी पर लगा दाग!, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का आरोप, बदायूं पुलिस स्टेशन के अंदर किया गया गैंगरेप

By अनुराग आनंद | Updated: March 10, 2021 14:41 IST

आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसकी शिकायत पर जांच के लिए उसे पुलिस स्टेशन बुलाया गया, जहां पुलिस चौकी प्रभारी सहित चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। 

Open in App
ठळक मुद्देमहिला ने अपनी शिकायत में कहा कि पुलिस चौकी प्रभारी सहित चार लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।पुलिस ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अपने पति को छेड़छाड़ के मामले में बचाने के लिए झूठ बोला है।

बदायूं:उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि पुलिस चौकी के अंदर एक पुलिस अधिकारी सहित चार लोगों द्वारा उसके साथ गैंगरेप  किया गया। कथित घटना जिले के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के शेखूपुर पुलिस चौकी में हुई है। 

महिला द्वारा खाकी पर गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद इस मामले में एसएसपी ने बयान देते हुए पुलिस का बचाव किया है। लेकिन, टाइम्स नाऊ के मुताबिक, खबर लिखने तक इस मामले में केस दर्ज नहीं की गई है। जानें पूरा मामला क्या है और पुलिस अधिकारी का पक्ष क्या है!

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि पुलिस चौकी प्रभारी सहित चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसकी शिकायत 5 मार्च को एसएसपी को दी गई थी। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, वह अपने कार्यस्थल पर बच्चों के लिए भोजन व पोषण गतिविधियों वितरण करने में लगी हुई थी। तभी गांव की दो महिलाओं ने उससे सरकारी फाइलें और खाना छीन लिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद उसने महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन किया और पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

महिला ने थाना प्रभारी समेत 4 पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 मार्च को पुलिस पोस्ट के एक पुलिसकर्मी ने महिला को मामले की जांच के लिए थाना बुलाया। जब महिला वहां पहुंची, तो अन्य आरोपी पहले से वहां मौजूद थे। इसके बाद सबों के बीच बहस शुरू हो गई। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इसके बाद चार लोगों ने वहां उसके साथ रेप किया।

उसी दिन 4 मार्च को, विरोधी पक्ष की एक महिला ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पति के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एसएसपी संकल्प शर्मा ने इस मामले में दिया ये बयान-

इस मामले में पुलिस का कहना है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने अपने पति को छेड़छाड़ के मामले में बचाने के लिए सामूहिक बलात्कार की कहानी गढ़ी थी। जांच के बाद मामला सामने आया। इस मामले में एसएसपी संकल्प शर्मा ने भी कहा कि जांच के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की शिकायत झूठी पाई गई। वह अपने पति को छेड़छाड़ के मामले में बचाना चाहती थी और इस तरह झूठे आरोप लगा रही थी। 

टॅग्स :गैंगरेपउत्तर प्रदेशबदायूं
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला