लाइव न्यूज़ :

UP: अमरोहा में 24 घंटे के अन्दर 60 गायों की हुई मौत, चारा बेचने वाले ताहिर को गिरफ्तार करने की तैयारी, CM योगी ने दिया यह आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 6, 2022 13:46 IST

वहीं इस मामले में बोलते हुए पशुपालन मंत्री धरम पाल सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और मुरादाबाद क्षेत्र सहित एक तीन सदस्यीय कमेटी को इस मामले की जांच सौंपी गई है। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।”

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में हस्यमयी परिस्थितियों में 60 गायों की मौत हो गई है। मामले में चारा बेचने वाले ताहिर को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में ग्राम विकास अधिकारी निलंबित हो गए है और सीएमओ ने आला अधिकारियों को घटनास्थल पहुंचने को कहा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसनपुर क्षेत्र में एक गो आश्रय स्थल में पिछले 24 घंटों में और छह गायों की मौत होने के कारण ही शुक्रवार को मृत गायों की संख्या 60 पहुंच गई। 

गायों की मृत्यु की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इस घटना की जांच का आदेश दिया था और पशुपालन मंत्री धरम पाल सिंह को अमरोहा पहुंचने का निर्देश दिया था। 

मंत्री धरम पाल सिंह और पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और आईवीआरआई से पशु विशेषज्ञ और जिला के वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को घटनास्थल पर मौजूद थे। 

क्या है पूरा मामला

इस पर बोलते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार की शाम को गो आश्रय स्थल पर चारा खाने के बाद गायें बीमार पड़ गई और शुक्रवार सुबह तक 60 गायों की मौत हो चुकी है। आपको बता दें कि इस आश्रय स्थल में 180 से अधिक गायें हैं। 

मंत्री धरम पाल सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री के निर्देश के मुताबिक पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और मुरादाबाद क्षेत्र सहित एक तीन सदस्यीय कमेटी को इस मामले की जांच सौंपी गई है। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।” 

चारा देने वाले को गिरफ्तार करने की कोशिश, ग्राम विकास अधिकारी निलंबित

इन गायों के मरने से इलाके में हंगामा मच गया है। जिलाधिकारी के मुताबिक, ‘‘गो आश्रय स्थल ने ताहिर नाम के व्यक्ति से चारा खरीदा था। ताहिर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। आश्रय स्थल के प्रभारी ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।” 

अमरोहा के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांगेह ने कहा कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं और पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 

मामले में सीएमओ ने क्या कहा

मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से ट्विटर पर कहा गया है, “मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अमरोहा में हुई गौवंशों की मृत्यु की खबरों का संज्ञान लेते हुए पशुधन मंत्री को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।” 

ट्वीट में आगे कहा गया है, “मुख्यमंत्री जी ने अपर मुख्य सचिव, डायरेक्टर पशुधन व मुरादाबाद कमिश्नर को पूरे मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने हेतु निर्देशित किया है।” सीएमओ के मुताबिक, “मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस कृत्य में लिप्त दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।” 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशअमरोहागाययोगी आदित्यनाथPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?