लाइव न्यूज़ :

हम अब शराब बनाना छोड़ रहे हैं, नाटकीय अंदाज में 5 शराब माफियाओं ने थाने में किया आत्मसमर्पण, 4 हिस्ट्रीशीटर अपराधी

By भाषा | Updated: April 23, 2022 14:00 IST

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस आनंद ने शनिवार को बताया कि खुटार थाना क्षेत्र के मेनिया गांव में पांच शराब माफिया रहते हैं, जो कच्ची शराब बनाने और बेचने का धंधा करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशराब माफिया हाथ में तख्ती लिए पहुंचे जिसपर लिखा था- हम लोग शराब बनाते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर शराब बनाना छोड़ रहे हैंपुलिस द्वारा जिले में लगातार मादक पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से शराब माफिया डरे हुए हैंएसपी ने बताया कि जिन शराब माफिया ने आत्मसमर्पण किया है, उनमें से 4 हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं

शाहजहांपुरः शाहजहांपुर जिले में अवैध कच्ची शराब का निर्माण और बिक्री करने वाले कथित पांच शराब माफिया ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण कर दिया। ये माफिया हाथों में पोस्टर लेकर थाने पहुंचे और कहा, ‘‘हम लोग शराब बनाते हैं, लेकिन मुख्यमंत्री की नीतियों से प्रभावित होकर शराब बनाना छोड़ रहे हैं। हम पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने आये हैं।’’

शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस आनंद ने शनिवार को बताया कि खुटार थाना क्षेत्र के मेनिया गांव में पांच शराब माफिया रहते हैं, जो कच्ची शराब बनाने और बेचने का धंधा करते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा जिले में लगातार मादक पदार्थों और अवैध शराब के विरुद्ध की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई से शुक्रवार शाम हाथों में पोस्टर पकड़कर पांच लोगों ने थाना खुटार में थाना प्रभारी धनंजय सिंह के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

एसपी ने बताया कि जिन शराब माफिया ने आत्मसमर्पण किया है, उनमें से चार हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं। उन्होंने कहा कि माफिया के हाथों में जो पोस्टर था उसमें लिखा है कि, "मैं कच्ची शराब बनाने और बेचने का कार्य करता हूं, परंतु योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर अपने आप शराब बनाने का काम छोड़ रहा हूं, अब कभी शराब नहीं बनाऊंगा, इसीलिए आत्मसमर्पण करने आया हूं।" आनंद ने बताया कि आरोपी कश्मीर सिंह, रोशन सिंह, देशराज सिंह, चमन सिंह और गुरमीत ने थाने में शराब कारोबार न करने की शपथ खाई। इसके बाद थाना प्रभारी ने सभी शराब विक्रेताओं को चेतावनी देकर भविष्य में अपराध न करने की हिदायत देते हुए छोड़ दिया। 

टॅग्स :यूपी क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीयोगी आदित्यनाथशराब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट