लाइव न्यूज़ :

यूपी: 30 वर्षीय ट्रक चालक की गुप्तांग काट कर हत्या, शख्स ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर दी बेरहमी मौत

By भाषा | Updated: December 12, 2018 20:09 IST

ट्रक चालक की उम्र 30 साल की बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई की, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी।

Open in App

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अज्ञात लोगों ने 30 वर्षीय एक ट्रक चालक के गुप्तांग काट दिए और उसकी बुरी तरह पिटाई की जिसके कारण व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना शामली के अकबरपुर सुनेहती गांव में हुई। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि शव और क्षत विक्षत अंग नजदीक के खेतों में मिला।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। एसपी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला करके की हत्या 

शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने बुधवार को अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी और उसके बाद घर में आग लगा दी।

पुलिस अधीक्षक एस चिनप्पा ने बताया कि थाना रोजा अंतर्गत मठिया कॉलोनी में रहने वाला गजराज सिंह शराब पीने का आदी है। सुबह उसने पत्नी रामबेटी (63) से शराब के लिए पैसे मांगे और जब उसने पैसे नहीं दिए तो दोनों के मध्य विवाद शुरू हो गया।

उन्होंने बताया कि विवाद के चलते आरोपी गजराज सिंह ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार करके अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

चिनप्पा ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने घर में आग लगा दी तथा घर में स्वयं भी छुपकर बैठ गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और आरोपी को घर से ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला