लाइव न्यूज़ :

यूपी: भाई का एक्सीडेंट हो गया है.. कहकर युवती को गाड़ी में बैठाकर किया गैंगरेप, सुनसान इलाके में फेंका

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 5, 2019 11:35 IST

पुलिस ने बुधवार को बताया कि युवती के साथ चार दरिदों ने बलात्कार किया और उसे एक सुनसान इलाके में फेंककर फरार हो गए। 

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता मूलरूप से आगरा की रहने वाली बताई जा रही है। युवती हरि पर्वत पुलिस थाना इलाके के अंतर्गत स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जा रही थी तभी एक आरोपी उसके पास आया और कहा कि आपके भाई के साथ दुर्घटना हो गई है।आरोपी ने यह कहकर युवती को अपनी कार में बैठा लिया। 

देशभर को झकझोरने वाले हैदराबाद के दिशा रेप-हत्याकांड के बाद कई स्तर पर मुहिम और आंदोलन चलाए जा रहे हैं लेकिन और महिलाओं के खिलाफ दुष्कर्म जैसे घिनौने अपराध थम नहीं रहे हैं। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक रेप पीड़िता को जहां जिंदा जलाया गया तो वहीं, फिरोजाबाद की एक 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक बलात्कार कर उसे सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। 

समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के मुताबिक, पुलिस ने बुधवार को बताया कि युवती के साथ चार दरिदों ने बलात्कार किया और उसे एक सुनसान इलाके में फेंककर फरार हो गए। 

पीड़िता मूलरूप से आगरा की रहने वाली बताई जा रही है। युवती हरि पर्वत पुलिस थाना इलाके के अंतर्गत स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए जा रही थी तभी एक आरोपी उसके पास आया और कहा कि आपके भाई के साथ दुर्घटना हो गई है। आरोपी ने यह कहकर युवती को अपनी कार में बैठा लिया। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवती को एतमादपुर इलाके में ले गए और वहां उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता के साथ वारदात तो अंजाम देने के बाद उसे एक सुनसान इलाके में फेंक दिया और फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पीड़िता को पचोखरा पुलिस थाने के अंतर्गत लगने वाले गालिब गांव में एक सुनसान इलाके में फेंका था।

बता दें देशभर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों को लेकर गुस्सा है लेकिन उसका असर होता नहीं दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव की रेप पीड़िता को जिंदा जलाने के मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा है।

टॅग्स :गैंगरेपरेपआगराफ़िरोज़ाबादउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने