लाइव न्यूज़ :

16 साल की 'मां' ने अपनी नवजात बच्ची को जमीन पर पटककर मार डाला, रेप के बाद हुई थी प्रेग्नेंट

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: February 24, 2020 10:15 IST

पुलिस के मुताबिक, किशोरी एक 30 वर्षीय शख्स के घर कामवाली बाई के तौर पर काम करती थी। किशोरी ने शख्स पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक 16 वर्षीय किशोरी और उसकी 50 वर्षीय मां को नवजात शिशु की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। किशोरी का बलात्कार किया गया था, जिससे वह गर्भवती हो गई और बच्ची के पैदा होने पर उसे मार दिया।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक 16 वर्षीय किशोरी और उसकी 50 वर्षीय मां को नवजात शिशु की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, किशोरी का बलात्कार किया गया था, जिससे वह गर्भवती हो गई और बच्ची के पैदा होने पर उसे मार दिया। 

खबर के मुताबिक, बीती 31 जनवरी को पुलिस को एक तालाब के पास से नवजात बच्ची की सड़ चुकी लाश मिली थी। पुलिस ने बताया कि बच्ची का सड़ चुका शव एक कपड़े में लिपटा मिला था। पुलिस ने मामले तफ्तीश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, किशोरी के गर्भवती होने की बात चली क्योंकि काफी दिनों से वह अपने घर से बाहर नहीं निकली थी। 

पुलिस के मुताबिक, किशोरी एक 30 वर्षीय शख्स के घर कामवाली बाई के तौर पर काम करती थी। किशोरी ने शख्स पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ करने पर किशोरी और उसकी मां ने बच्ची की हत्या की बात कबूली। किशोरी के परिवार ने दावा किया कि जब आरोपी के परिवार ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर मामले के बारे में किसी को पता चला तो भयानक अंजाम भुगतना पड़ेगा। 

पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने जनवरी में बच्ची को जन्म दिया था। किशोरी ने पुलिस को बताया कि जन्म के बाद उसने बच्ची को जमीन पर पटक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसकी मां ने बच्ची के शव को एक कपड़े में लपेटकर पास के नाले में फेंक दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मृत्यु से पहले बच्ची के शरीर पर चोट लगने की पुष्टी हुई है। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी के गिरफ्तारी के बाद डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगोरखपुररेपहत्याकांडउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला