लाइव न्यूज़ :

UP: 9 साल की बच्ची के साथ 13 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, भेजा गया बाल सुधार गृह

By अनुराग आनंद | Updated: December 13, 2020 11:42 IST

13 साल का लड़का 9 साल की लड़की को खेलने के बहाने एक खंडहरनुमा जगह पर ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची की हालत बिगड़ने और उसके रोने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गया था।फिलहाल बच्ची का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत में सुधार है।  

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के एक कस्बे में एक नौ साल की बच्ची के साथ 13 साल के लड़के द्वारा कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राजेन्द्र कुमार गौतम ने रविवार को बताया कि ‘‘ नौ साल की बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने की घटना शुक्रवार शाम की है।

इस सिलसिले में पुलिस ने आरोपी को शनिवार को पकड़कर किशोर न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे चित्रकूट बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘बच्ची और आरोपी पड़ोसी हैं। शुक्रवार की शाम बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी 13 साल का लड़का उसे खेलने के बहाने एक खंडहरनुमा जगह पर ले गया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।’’

एएसपी ने बताया , ‘‘बच्ची की हालत बिगड़ने और उसके रोने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गया था, जिसे शनिवार को पकड़ लिया गया।’’ गौतम ने बताया कि फिलहाल बच्ची का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत में सुधार है।  

इससे पहले राजस्थान में भी आया था ऐसा मामला सामने-

बता दें कि इससे पहले राजस्थान के अलवर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया था। दरअसल, यहां एक गांव में एक 15 साल के लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक 4 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

दैनिक भास्कर के मुताबिक, आरोपी नाबालिग है और 4 साल की बच्ची उसे चाचा कहकर पुकारती है। इस मामले में जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी हरा चारा लाने के लिए खेत गया था। इस दौरान घुमाने की बात कहकर वह बच्ची को अपने साथ ले गया। जब बच्ची वहां से वापस लौटी तो वह रो रही थी। बच्ची को रोते देख जब उसकी मां ने वजह पूछा तो आरोपी ने बताया कि वह खाने के लिए चने मांग रही था। इसलिए डांटा तो रोने लगी।

काफी देर तक जब बच्ची रोते रही तो मां ने अच्छे से बच्ची की पड़ताल की तो उसे शक हुआ। बाद में बच्ची ने मां को सारी बातें बता दी। पुलिस ने बच्ची की मां द्वारा सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने इलाज के दौरान अस्पताल में जब बच्ची से पूछने की कोशिश की तो वह दर्द से कराहकर रोने लगी।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :रेपउत्तर प्रदेशचित्रकूट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह