लाइव न्यूज़ :

उन्नाव बलात्कार पीड़िता की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर रखा गया: AIIMS

By भाषा | Updated: August 6, 2019 15:09 IST

रायबरेली में पिछले सप्ताह कार और ट्रक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुई पीड़िता को उच्चतम न्यायालय के आदेश पर लखनऊ से सोमवार को नयी दिल्ली लाया गया। 28 जुलाई को हुए इस हादसे में पीड़िता और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे जबकि उसकी दो महिला रिश्तेदारों की मौत हो गई थी।

Open in App

एम्स के ट्रॉमा सेन्टर में भर्ती उन्नाव सामूहिक बलात्कार कांड पीड़िता की हालत बहुत नाजुक है और उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने मंगलवार को उक्त जानकारी दी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कल लखनऊ से दिल्ली लायी गयी पीड़िता को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से एम्स पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया था और 14 किलोमीटर की दूरी महज 18 मिनट में तय करने में मदद की थी।

एम्स ट्रॉमा सेन्टर के प्रमुख डॉक्टर राजेश मल्होत्रा ने कहा, ‘‘वह बीमार है, जीवन रक्षक प्रणाली पर है और रक्तचाप सामान्य बनाए रखने के लिए उसे दवाओं की जरुरत पड़ रही है। मरीज की हालत नाजुक है और विभिन्न क्षेत्रों के डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।’’

पुलिस ने बताया कि रायबरेली में पिछले सप्ताह कार और ट्रक की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुई पीड़िता को उच्चतम न्यायालय के आदेश पर लखनऊ से सोमवार को नयी दिल्ली लाया गया। 28 जुलाई को हुए इस हादसे में पीड़िता और उसके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे जबकि उसकी दो महिला रिश्तेदारों की मौत हो गई थी।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘एम्स के डॉक्टरों की सलाह पर मरीज को ला रही एम्बुलेंस को ‘फ्री पैसेज’ मुहैया कराया गया। एम्बुलेंस टर्मिनल-1 से रात नौ बजे रवाना हुई और नौ बजकर 18 मिनट पर एम्स ट्रॉमा सेन्टर पहुंची।’’ मामले की जांच कर रही सीबीआई ने इस सिलसिले में उत्तर प्रदेश से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एम्स में पीड़िता के परिजन से मुलाकात की।

मालीवाल लखनऊ अस्पताल में भी पीड़िता और उसके परिजन से मिलने गयी थीं। एम्स में परिजन से मिलने के बाद मालीवाल ने कहा, ‘‘उन्नाव बलात्कार पीड़िता की मां से मिली। बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि उसे न्यूमोनिया हो गया है, उसके जीवन को खतरा है। उसकी मां बहुत परेशान हैं। आयोग की टीम पिछले 24 घंटे उेस उसके परिवार के साथ है और वहीं रहेगी। हम हर संभव मदद करेंगे।’’ 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

भारतUnnao Rape Case: न्याय की भाषा के सवाल का हल भी जरूरी 

क्राइम अलर्टरसूख वाले लोग कानून को कैसे तोड़-मरोड़ लेते हैं? 

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को जमानत, उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस नेता ने लिखा-क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला