लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप केस में नया 'लेटर एंगल', पीड़िता के वकील ने डीएम से कहा था, 'मेरी जान को खतरा है', माँगा था बंदूक का लाइसेंस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2019 12:36 IST

सीबीआई ने उन्नाव रेप पीड़िता की दुर्घटना के मामले में भारतीय जनता पार्टी ( BJP) के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने साल 2017 में उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया थारविवार 28 जुलाई को उन्नाव रेप पीड़िता के कार का एक्सीडेंट रायबरेली में हो गया था। जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है।

उन्नाव रेप की पीड़िता के कार दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी होने से कुछ दिन पहले ही उसके घरवालों ने सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को पत्र लिखा था। अब इस केस में एक दूसरे नये पत्र का मामला सामने आया है। उन्नाव रेप पीड़िता के वकील महेंद्र सिंह ने 15 जुलाई को जिला मजिस्ट्रेट को एक पत्र लिखा था। जिला मजिस्ट्रेट को लिखे पत्र में वकील महेंद्र सिंह ने कहा था कि उनको अपनी जान का खतरा है। इसलिए उन्होंने अविलंब शस्त्र लाइसेंस जारी करने का आग्रह किया था।

पत्र में यह भी लिखा है कि वकील महेंद्र सिंह ने सितम्बर 2018 के सबसे पहले शस्त्र लाइसेंस के लिए निवेदन किया था। इधर सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर फैसाल करते कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो केस को जांच के लिए यूपी से बाहर ट्रांसफर किया जायेगा। सुनवाई करते हुये सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया कि मामले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारियों को केस की स्टेटस रिपोर्ट पेश करे। सीबीआई ने सीजेआई को बताया है कि मामले की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारी इस वक्त केस की जांच के लिए लखनऊ में हैं। ऐसे में उनका दोपहर तक यहां आना मुश्किल है।

सीबीआई ने उन्नाव रेप पीड़िता की दुर्घटना के मामले में भारतीय जनता पार्टी  ( BJP) के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

रविवार 28 जुलाई को उन्नाव रेप पीड़िता के कार का एक्सीडेंट रायबरेली में हो गया था। जिसमें पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है। एक्सीडेंट के चार दिन बाद भी पीड़िता और उसके वकील की हालात गंभीर है।

पीड़िता ने साल 2017 में उन्नाव के बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को गिरफ्तार किया गया था

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरउत्तर प्रदेशखत
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला