लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CBI ने सौंपी स्टेटस रिपोर्ट, जानें इस घटना से जुड़ी अहम बातें

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 19, 2019 08:17 IST

उन्नाव रेप पीड़िता एक्सीडेंट मामला: महिला के साथ कथित रूप से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने चार जून 2017 को और तीन अन्य लोगों ने 11 जून 2017 को रेप किया था। लड़की उस वक्त नाबालिग थी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधानसभा के बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। कोर्ट ने इससे पहले सीबीआई की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उसने जांच पूरी करने के लिये 30 दिन का समय मांगा था।

उन्नाव रेप पीड़िता के मामले में आज( 19 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। रोड एक्सीडेंट मामले की जांच कर रही सीबीआई (CBI) ने सुप्रीम कोर्ट में केस की स्टेटस रिपोर्ट सौंप दी है। सीबीआई ने कोर्ट से जांच के लिए अधिक समय की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट ने एक अगस्त को मामले की सुनवाई करते हुये सीबीआई को जांच के लिए 14 दिनों का वक्त दिया था। इस हादसे की जांच के लिए सीबीआई ने 20 लोगों की एक टीम बनाई थी। इस मामले में सीबीआई ने मुख्य आरोपी बीजेपी से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बनाया है।  

जिला न्यायाधीश धर्मेश शर्मा के समक्ष सीबीआई ने यह आवेदन किया जो उस मामले की सुनवाई कर रहे हैं जिसमें शुभम सिंह, नरेश तिवारी और ब्रजेश सिंह यादव आरोपी हैं। महिला के साथ दो अलग-अलग मामलों में 2017 में बीजेपी से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और तीन अन्य लोगों ने कथित तौर पर रेप किया। घटना के समय वह नाबालिग थी।

कोर्ट ने इससे पहले सीबीआई की उस याचिका को खारिज कर दिया था जिसमें उसने जांच पूरी करने के लिये 30 दिन का समय मांगा था। कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया था कि वह 17 अगस्त तक मामले में स्थिति रिपोर्ट दायर करे। 

उन्नाव रेप मामले में आरोपी विधायक कुलदीप सेंगर के खिलाफ रेप, पॉक्सो, अपहरण की धाराओं में आरोप तय किए हैं। इससे पहले कोर्ट की ओर से जारी प्रोडक्शन वारंट के बाद कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया था जिसके बाद कोर्ट ने सेंगर को तिहाड़ जेल भेज दिया था।

जानें क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में 28 जुलाई 2019 को कार-ट्रक की टक्कर में 19 साल की पीड़िता और उनके वकील गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद वो दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं। इस हादसे में पीड़िता के चाची और मौसी की मौत हो गई थी। पीड़िता की मौसी मामले की गवाह थी। रेप पीड़िता ने बीजेपी के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर उनके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया है। घटना 2017 की है जब वह नाबालिग थी। जिसके बाद आरोपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया था। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगरसुप्रीम कोर्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला